फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   A young man riding a bike died after being hit by an unknown pickup in Anuppur Patharodhi.

Anuppur: पथरौडी में अज्ञात पिकअप की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Sat, 27 Jan 2024 10:20 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 Jan 2024 10:20 AM IST
सार

सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार युवकों को पथरौडी राइस मिल के समीप अज्ञात पिकअप वाहन चालक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
A young man riding a bike died after being hit by an unknown pickup in Anuppur Patharodhi.
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरौडी में अज्ञात पिकअप वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ध्रुव पिता संतोष 14 वर्ष एवं आकाश पिता भीमसेन 14 वर्ष दोनों नाबालिक किशोर निगवानी में नवज्योति स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए गए थे। इसके पश्चात वहां से वापस आने के दौरान पथरौडी राइस मिल के समीप अज्ञात पिकअप वाहन चालक ने बाइक सवार दोनों किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही ध्रुव की मौत हो गई। वहीं, आकाश गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


दोनों ही युवक 26 जनवरी पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाइक लेकर के निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed