{"_id":"684021f5e739a71acb0fcfc4","slug":"angry-at-not-getting-an-invitation-to-the-wedding-accused-killed-a-5-year-old-innocent-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शादी में बुलावा न मिलने से नाराज आरोपी ने की 5 साल के मासूम की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शादी में बुलावा न मिलने से नाराज आरोपी ने की 5 साल के मासूम की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
Wed, 04 Jun 2025 04:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 04 Jun 2025 04:08 PM IST
सार
अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना इलाके में 5 साल के मासूम अनुराग कोल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सरजू कोल को पकड़ लिया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी मासूम का ही रिश्तेदार था।
विज्ञापन
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में 5 साल के मासूम अनुराग कोल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सरजू कोल को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी, मासूम का रिश्तेदार ही निकला। बताया जा रहा है कि आरोपी को एक शादी में निमंत्रण न मिलने का गुस्सा था और उसने इसी का बदला मासूम की जान लेकर लिया।
अपहरण कर की हत्या
मासूम अनुराग एक शादी में शामिल होने आया था और बारात की अगवानी के दौरान रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया था। पांच दिन बाद उसका शव मिला। आरोपी सरजू कोल ने पहले अनुराग का अपहरण किया, फिर निर्ममता से उसकी हत्या कर दी। दो दिन तक शव को अपने घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखा और बाद में कई दिन की पूछताछ और सबूतों के आधार पर आरोपी सरजू ने आखिरकार अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी हनुमान दफाई, वार्ड नंबर 16 का रहने वाला है और उसकी उम्र 41 साल है।
ये भी पढ़ें-शुजालपुर के नरोला तालाब की नहर पर बना पुल डंपर गुजरते समय ढहा, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले की जांच और कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय खलको, सोने सिंह परस्ते, जेपी लकड़ा, कमलेश सिंह चौहान, कमल किशोर चंदौल, विनोद द्विवेदी और सुरेंद्र की अहम भूमिका रही।