{"_id":"65928d35f22c00a6fe0eb5b8","slug":"anger-among-drivers-regarding-road-accident-law-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: सड़क दुर्घटना कानून को लेकर ड्राइवरों में रोष, विरोध में बसों के संचालन हुए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: सड़क दुर्घटना कानून को लेकर ड्राइवरों में रोष, विरोध में बसों के संचालन हुए बंद
Mon, 01 Jan 2024 03:30 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 01 Jan 2024 03:30 PM IST
सार
Shajapur News: बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार के द्वारा बनाए गए नए कानून के विरोध में ट्रक ड्राइवर तो पहले से ही ट्रकों को छोड़ कर अपना विरोध दर्ज करवा रहे थे। ट्रक ड्राइवर की इस हड़ताल में अब प्राइवेट बसों के ड्राइवर भी शामिल हो गए हैं। सोमवार को शाजापुर जिले के सभी प्राइवेट बसों के ड्राइवरों ने बसों को चलाना बंद कर दिया और हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना कानून को लेकर ड्राइवरों में रोष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाजापुर में बसों के नहीं आने से यात्री या तो प्राइवेट वाहन से अपने गंतव्य के लिए जा रहे हैं वह अब खासा परेशान हो रहे हैं। ट्रक ड्राइवर की इस हड़ताल के चलते सभी चक्के थम गए हैं, जिससे सरकार को काफी नुकसान हो सकता है। वहीं पेट्रोल डीजल भी पेट्रोल पंप पर देर शाम तक खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
लगा लंबा जाम
बता दें कि शाजापुर जिला मुख्यालय से निकले नेशनल हाईवे से निकलने वाले सभी वाहनों को ट्रक ड्राइवर संगठन और बस ड्राइवर संगठन के लोग रोक रहे हैं और सड़क पर ही बैठकर अपना आंदोलन कर रहे हैं। इससे सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। वहीं टोल के पास मक्सी थाना क्षेत्र में लगे जाम को देखते हुए मक्सी थाना पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और लोगों को समझाबुझा कर वहां से रवाना किया है।
विज्ञापन
ड्राइवर संगठन के लोग सड़कों पर बैठे
बता दें कि मक्सी क्षेत्र से फिलहाल रोड क्लियर हो चुका है, लेकिन जिले के अन्य क्षेत्रों में अभी भी ड्राइवर संगठन के लोग सड़कों पर बैठे हैं और चक्का जाम कर रहे हैं। नेशनल हाईवे पर सुनेरा में भी ट्रक ड्राइवर संगठन के लोग सड़कों पर बैठ गए हैं और पूरी तरह से हाईवे बंद कर दिया है, जिन्हें समझाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल मौका स्थल पहुंचे हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा-मुंबई हाइवे जाम
गौरतलब है कि केंद्र सरकार के नए एक्सीडेंट को लेकर बनाये गए काननू का देशभर में ट्रक चालकों के विरोध में बीच शाजापुर में भी ड्राइवरों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। ट्रक चालकों ने केंद्र सरकार के इस कानून के विरोध में आगरा-मुम्बई हाइवे जाम कर दिया, इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसे हटाने के लिए पूरी पुलिस फोर्स जाम वाली जगह पर पहुंच रही है और ट्रक चालकों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है। जिसमें कुछ जगह तो ट्रक ड्राइवर सड़क से हट गए हैं, लेकिन अपना आंदोलन उन्होंने जारी रखा है तो कुछ जगह अभी भी लोग जाम की स्थिति बनाए हुए हैं।
इमरजेंसी सुविधाओं पर रोक नहीं
फिलहाल नेशनल हाईवे शाजापुर जिले से पूरी तरह से खुल चुका है। वहीं शहर के साथ-साथ आसपास की जनता को अब पेट्रोल डीजल को लेकर एक नई चिंता सता रही है क्योंकि जब ट्रकों के पहिये थम गए हैं, ऐसे में अब पेट्रोल डीजल पेट्रोल पंप पर नहीं पहुंच पाएगा जिससे जो भी स्टॉक पेट्रोल पंप पर है वह जल्द ही खत्म हो जाएगा। फिलहाल ट्रक ड्राइवर संगठन का कहना है कि जब तक सरकार अपना यह फैसला वापस नहीं लेती है वह सड़कों से नहीं हटेंगे और अपना आंदोलन जारी रखेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि जिस तरह जाम की स्थिति पूरे देश में की गई है, उसमें एंबुलेंस और इमरजेंसी सुविधाओं को नहीं रोका जाएगा वह अपने काम सुचारु कर सकते हैं।
