फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   An engineering degree holder looted seven atm with his gang and ran from district hospital after infected from corona

कोरोना पॉजिटिव चोर पुलिस की नाक के नीचे से रफूचक्कर, एक साल से बना रखा था घनचक्कर

Wed, 12 Aug 2020 08:30 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 12 Aug 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
An engineering degree holder looted seven atm with his gang and ran from district hospital after infected from corona
एटीएम का उपयोग - फोटो : iStock

मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सात एटीएम को ब्लास्ट कर लूटने वाला मास्टरमाइंड चोर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। देवेंद्र पटेल ने पिछले एक साल में सात एटीएम से करीब 48 लाख रुपये लूटे थे। पेशे से देवेंद्र पटेल सिविल इंजीनियर था और आईपीएस बनना चाहता था।

विज्ञापन



पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद देवेंद्र और उसके गैंग को धरदबोचा था लेकिन देवेंद्र पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। दरअसल, रविवार को देवेंद्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद उसे दमोह जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस देवेंद्र के साथ दो पुलिस गार्ड की तैनाती की थी लेकिन देवेंद्र सोमवार देर रात को वहां से भाग निकलने में सफल हुआ। देवेंद्र के कोरोना पॉजिटिव होने और वहां से भाग जाने के बाद जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया, जिसके बाद जिले के एसपी हेमंत चौहान और एएसपी शिव कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने के लिए जिले के थानों को अलर्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमोह के एससी हेमंत चौहान ने बताया कि देवेंद्र के पास इंजीनियरिंग की डिग्री है और लूट मेें मास्टरमाइंड है। तीन दिन पहले पुलिस की हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया था और फिर जिला कोर्ट की ओर से न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि देवेंद्र ने अपना एक गैंग बनाया था, जो एटीएम में ब्लास्ट करके पैसे लूटते थे। देवेंद्र ने इंटरनेट पर एटीएम से पैसा चुराने की तकनीक सीखी थी और एक विस्फोट के साथ उसका गैंग इन मशीनों को लूटता था।। देवेंद्र की उम्र महज 28 साल है।


19 जुलाई को पन्ना में एटीएम ब्लास्ट कर पैसों की चोरी करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई, जिसके बाद गाड़ी की नंबर प्लेट और शराब की बोतल के आधार पर इस गैंग को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि देवेंद्र आईपीएस बनना चाहता था और दो बार आईपीएस की परीक्षा दे चुका था लेकिन एक बार भी पास नहीं हुआ था।

कब और कहां लूटा एटीएम

  • छह जून, 2019 - जबलपुर के नुनसर
  • 25 अक्तूबर, 2019 - कटनी
  • नवंबर, 2019 - कटनी
  • 22 जनवरी 2020 - जबलपुर
  • छह मार्च 2020 - दमोह
  • 17 मई 2020 - दमोह
  • 19 जुलाई 2020 - पन्ना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed