फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   All is well in Surana: After the intervention of the Chief Minister and the Home Minister, the situation has improved, now the people of Surana will not leave the house, the 'Ghar Bikau' written on the houses has also been deleted.

सुराना में सब ठीक!: मुख्यमंत्री व गृह मंत्री के हस्तक्षेप के बाद सुधरे हालात, अब सुराना के लोग नहीं जाएंगे घर छोड़कर, मकानों पर लिखा ‘घर बिकाऊ’ भी मिटाया

Thu, 20 Jan 2022 04:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Jan 2022 04:09 PM IST
सार

हिंदू परिवारों द्वारा घर छोड़कर जाने की बात पर चर्चित हुए रतलाम जिले के सुराना गांव में अब सब ठीक बताया जा रहा है। गांव में अस्थाई पुलिस चौकी दिन में खोल दी गई, शाम होते-होते गांव के छह अतिक्रमण भी तोड़ दिए।
 

विज्ञापन
All is well in Surana: After the intervention of the Chief Minister and the Home Minister, the situation has improved, now the people of Surana will not leave the house, the 'Ghar Bikau' written on the houses has also been deleted.
Ratlam: सुराना गांव में घरों पर लिखा 'मकान बिकाऊ है' मिटा दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू परिवारों द्वारा घर छोड़कर जाने की बात पर चर्चित हुए रतलाम जिले के सुराना गांव में अब सब ठीक बताया जा रहा है। गांव में अस्थाई पुलिस चौकी दिन में खोल दी गई, शाम होते-होते गांव के छह अतिक्रमण भी तोड़ दिए।
विज्ञापन


बता दें कि मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सुराना गांव में मुस्लिम समुदाय पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर कुछ हिंदू परिवारों ने पलायन की धमकी दी थी। ग्रामीणों का आरोप था कि मुस्लिम लोग धमकाते हैं। प्रताड़ित करते हैं। कलेक्टर के नाम मंगलवार को इन लोगों ने ज्ञापन सौंपा था। कहा था कि तीन दिन में अपना घर, खेत, संपत्ति छोड़कर पलायन को तैयार हैं। हिंदू परिवारों ने अपने घर को बेचने का निर्णय लेते हुए यह घर बिकाऊ के तक लिख दिया था। सुराना गांव में कुल आबादी 2200 है। इसमें 60% मुस्लिम व 40% हिंदू हैं। यह गांव बिलपांक थाना क्षेत्र में आता है। ग्रामीणों में पिछले कुछ समय से तनाव है।
विज्ञापन

 
मामला सुर्खियों में आया तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम व एसपी गौरव तिवारी से बात की व दोनों अधिकारियों को 19 जनवरी को सुराना गांव भेजा। अधिकारियों ने दोनों समुदाय की पहले बैठक ली व इसके बाद समिति बनाते हुए गांव मे अस्थाई पुलिस चौकी दिन में खोल दी। एक सब इन्स्पेक्टर सहित कुल 13 लोग पदस्थ किए गए हैं। अवैध अतिक्रमण की 6 दुकान तोड़ी गईं। शासकीय नाली पर बना अवैध अतिक्रमण तोड़ा गया। तेजाजी मंदिर के पास का भी अतिक्रमण तोड़ा गया। पुराने अपराधी मयूर खां, शेरू उर्फ़ शेर अली और हैदर अली को गिरफ़्तार किया गया। तीनों का जिलाबदर भी पेश किया गया।आगे और भी कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जिन ग्रामीणों ने घर छोड़कर जाने की चेतावनी दी थी, उसको वापस ले लिया गया है व गांव में शांति है। इतना ही नहीं घरों पर जो यह घर बिकाऊ है लिखा हुआ था उसको भी मिटा दिया गया है। प्रशासन ने कहा कि गांव की स्थिति के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार हैं और दोनों समुदाय के सदस्य शांति से रहना चाहते हैं। सुराना गांव के हिंदू निवासियों के समूह ने मंगलवार को जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंप कर आरोप लगाया था कि उन्हें एक विशेष समुदाय के लोगों से धमकियां मिल रही हैं जो कि गांव की आबादी का 60 प्रतिशत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed