फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Alcoholics turn to sanitizers in Bhopal Madhya Pradesh but officials claim ignorance

भोपाल : शराब नहीं मिली तो सैनिटाइजर का सेवन करने लगे शराबी, अधिकारी खामोश

Sun, 03 May 2020 08:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 03 May 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Alcoholics turn to sanitizers in Bhopal Madhya Pradesh but officials claim ignorance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

देश में जानलेवा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें भी बंद करने से मध्यप्रदेश के भोपाल में शराबियों का अलग ही कारनामा सामने आया है। कथित तौर पर भोपाल के कुछ शराबियों को जब शराब नहीं मिली तो तलब मिटाने के लिए उन्होंने सैनिटाइजर का सेवन करना शुरू कर दिया। हालांकि, राज्य के अधिकारियों ने इस संबंध में कोई जानकारी होने से इनकार किया है। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भोपाल स्थित सिद्धांत रेड क्रॉस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सुबोध वार्ष्णेय ने कहा, 'हाल ही में, मैंने 18 साल की एक युवती का इलाज किया था जिसने सैनिटाइजर का सेवन किया था। हालांकि उसका दावा था कि उसने गलती से सैनिटाइजर पी लिया था।'

विज्ञापन

सेवन करने से कोमा में जा सकता है व्यक्ति, मृत्यु भी हो सकती है

वार्ष्णेय ने कहा, बाजार में उपलब्ध अधिकतर सैनिटाइजर में एल्कोहल की बहुत अधिक मात्रा होती है, लेकिन इसका सेवन करने से एथेनॉल पॉयजनिंग हो सकती है और व्यक्ति कोमा में जा सकता है या उसकी मृत्यु भी हो सकती है। शराब डिस्टिलर में बनने वाले सैनिटाइजर में एथिल एल्कोहॉल और हाइड्रोजन पराक्साइड होती है, यह मिश्रण जहरीला होता है। व्हिस्की की एक बोतल में जितनी शराब होती है उसके मुकाबले सैनिटाइजर में एल्कोहल की मात्रा करीब दोगुनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मुझे इस बारे में पता चला है कि लॉकडाउन के दौरान कुछ शराबी सैनिटाजर का सेवन कर रहे हैं और अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय तीन तरह के सैनिटाइजर का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग उन सैनिटाइजर का सेवन कर रहे हैं जिन्हें शराब डिस्टिलर्स ने बनाया है। 

अधिकारी शांत, बोले- अभी ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं

हालांकि, मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त राजेश बहुगुणा ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, सैनिटाइजर मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं। लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं, पुलिस के मुताबिक, शनिवार को रायसेन जिले के सुल्तानपुर इलाके में इंदल सिंह राजपूक नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। यह व्यक्ति कथित तौर पर सैनिटाइजर से शराब बना रहा था।  



वहीं, खाद्य और नागरिक आपूर्ति नियंत्रक ज्योति शाह लरवरिया ने कहा कि वह इन मामलों की देखभाल नहीं करती हैं। वहीं, उप नियंत्रक (दवा) शोभित कोष्ट से संपर्क नहीं हो सका। राज्य के अतिरिक्त डीजीपी (नारकोटिक्स) एसडब्ल्यू नकवी ने कहा कि उन्हें किसी शराबी द्वारा तलब मिटाने के लिए सैनिटाइजर का सेवन करने की घटना के बारे में जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed