{"_id":"626654f85fe43265cf4edda2","slug":"agar-malwa-ti-arrested-taking-bribe-used-to-make-betting-under-pressure-was-taking-20-thousand-rupees-every-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगर मालवा: रिश्वत लेते TI गिरफ्तार, दबाव बनाकर चलवाती थी सट्टा, हर महीने ले रही थी 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगर मालवा: रिश्वत लेते TI गिरफ्तार, दबाव बनाकर चलवाती थी सट्टा, हर महीने ले रही थी 20 हजार रुपये
Mon, 25 Apr 2022 01:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:29 PM IST
सार
उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने आगर मालवा जिले की कानड़ थाना प्रभारी को 29 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। टीआई शिकायतकर्ता पर दबाव बनाकर उससे सट्टा खिलवाती थी और बदले में हर महीने 20 हजार रुपये रिश्वत लेती थी।
विज्ञापन
रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगर मालवा में लोकायुक्त ने थाना प्रभारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आगर मालवा जिले के कानड़ निवासी रितेश राठौर ने 11 अप्रैल को अधीक्षक लोकायुक्त अनिल विश्वकर्मा को आवेदन प्रस्तुत कर थाना प्रभारी के रिश्वत लेने की शिकायत की थी। आवेदक ने थाना प्रभारी मुन्नी परिहार पर दबाव बनाकर सट्टा चलवाने का आरोप लगाया था। वहीं, सट्टा चलाने के एवज में टीआई हर महीने 20 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले रही थी।
आवेदक की शिकायत पर कार्रवाई करते सोमवार को DSP राजकुमार शराफ़ के नेतृत्व में टीम का का गठन कर टीआई को ट्रैप किया गया। लोकायुक्त उज्जैन DSP सुनील तालान, TI राजेंद्र वर्मा आरक्षक संजय पटेल, सुनील परसाई, नीरज राठौर ने थाना कानड़ में टीआई मुन्नी परिहार को आवेदक से 29 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
TI मुन्नी परिहार ने आवेदक से पिछले महीने के बाकी 9 हज़ार रुपये और चालू महीने के बीस हज़ार रुपये के हिसाब से कुल 29 हज़ार रुपये की मांग की गयी थी। आवेदक के अनुसार उसे कोरोना लॉकडाउन में गल्ले के व्यापार में नुकसान होने से उसने 2021 में सट्टा चलाया था, जिसका TI मुन्नी परिहार हर महीने 20 हज़ार रुपये लेती थी। अब सट्टा नहीं खिलाना चाहता था, लेकिन TI दबाव बनाकर सट्टा चलवा रही थी और रिश्वत के रूप में हर महीने 20 हज़ार रुपये की मांग कर रही थी।