{"_id":"630f99d79b359d3d8f51fffb","slug":"after-the-complaint-of-the-relatives-the-dead-body-of-the-elderly-person-was-dug-out-of-the-grave","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: परिजनों की शिकायत पर कब्र खोदकर निकाला बुजुर्ग का शव, पीएम के बाद हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: परिजनों की शिकायत पर कब्र खोदकर निकाला बुजुर्ग का शव, पीएम के बाद हत्या का मामला दर्ज
Wed, 31 Aug 2022 10:57 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:57 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में बुजुर्ग का शव कब्र से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के संदेह की शिकायत मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव निकाला था। पीएम रिपोर्ट में बुजुर्ग के साथ मारपीट होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
dead body
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कब्र से बुजुर्ग के शव को निकालकर पीएम कराने का मामला सामने आया है। परिजनों ने हत्या का संदेह जताकर शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने कब्र खोदकर शव निकाला। बताया जा रहा है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा जिले के कुंडीपुरा के ग्राम पखड़िया का है। कुंडीपुरा थाना प्रभारी राकेश भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि पखड़िया इलाके के रहने वाले 65 वर्षीय सूरजलाल भलावी की 27 अगस्त की रात घर पर ही मौत हो गई थी। परिजनों ने 28 अगस्त को अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन पीठ और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान देखे गए थे। इसके बाद परिजनों ने संदेह जताया था कि सूरजलाल की हत्या हुई है। उन्होंने मौत के एक दिन पहले उनसे गांव के एक युवक द्वारा मारपीट किए जाने की बात भी कही थी।
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की। 29 अगस्त को पुलिस की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाला गया। पुलिस ने शव परीक्षण के लिए भिजवाया। पीएम रिपोर्ट में भी मारपीट की बात सामने आई है। शरीर पर मिले चोट के निशान मारपीट के बताए गए। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग से मारपीट करने वाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।