{"_id":"62f5b4491756f23acb34a5c7","slug":"after-ratlam-symptoms-of-lumpy-virus-seen-in-cows-even-in-sagar-it-will-take-15-days-to-get-the-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lumpy Virus: रतलाम के बाद सागर में भी गायों में दिखे लंपी वायरस के लक्षण, टीका आने में लगेगा 15 दिन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lumpy Virus: रतलाम के बाद सागर में भी गायों में दिखे लंपी वायरस के लक्षण, टीका आने में लगेगा 15 दिन का समय
Fri, 12 Aug 2022 07:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 12 Aug 2022 07:30 AM IST
सार
सागर जिले में पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण मिले हैं। पांच से ज्यादा गायों में वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। फिलहाल वैक्सीन आने में 10 से 15 दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
रतलाम के बाद सागर में भी गायों में लंपी वायरस के लक्षण मिले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में लंपी वायरस की दस्तक हो चुकी है। रतलाम जिले के बाद अब सागर जिले में भी गायों में लंपी वायरस के लक्षण नजर आ रहे हैं। हाइवे से लगे इलाकों में गायों, बैल और बछड़ों के शरीर में गांठें देखने को मिल रही हैं। इसके अलावा पशुओं को बुखार भी आ रहा है। कुछ पशुओं ने खाना-पीना भी छोड़ दिया है।
हालांकि फिलहाल सागर जिले से पशुओं के सैंपल जांच के लिए नहीं भेजे गए हैं, इसलिए पुष्टि नहीं हुई है। जिले के पटकुई, मकरोनिया व शहर में गाय-बछड़ों के शरीर पर गांठें बनने के बाद घाव हो गए थे। जिले में और भी कई जगहों पर पशुओं में ऐसे ही लक्षण मिले हैं।
वहीं, वेटरनरी हॉस्पिटल में फिलहाल लंपी वायरस का एक भी के नहीं आया है। डॉक्टर्स का कहना है कि लंपी वायरस की वैक्सीन में अभी 10 से 15 दिन का समय लगेगा। टीका आने के बाद जल्द ही जानवरों का वैक्सीनेशन कराया जाएगा ताकि उन्हें लंपी वायरस से बचाया जा सके।