फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Action of Bhopal Police: Kidnapped 5-year-old girl recovered in just three hours, accused arrested

भोपाल पुलिस का कारनामा: सिर्फ तीन घंटे में किडनैप हुई 5 साल की बच्ची को बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार 

Tue, 16 Nov 2021 03:05 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 16 Nov 2021 03:05 PM IST
सार

भोपाल पुलिस ने बेहतरीन काम करते हुए सिर्फ 3 घंटे में किडनैप हुई बच्ची को बरामद किया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Action of Bhopal Police: Kidnapped 5-year-old girl recovered in just three hours, accused arrested
मध्य प्रदेश पुलिस(लोगो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल पुलिस ने सिर्फ 3 घंटे में किडनैप हुई 5 साल की बच्ची को बरामद किया। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मामला बैरागढ़ थाना क्षेत्र का है। बच्ची को बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने में छह थानों की पुलिस ने मिलकर काम किया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार शाम लगभग 5:30 बजे बैरागढ़ थाने में बैंककर्मी महिला की बच्ची के अपहरण की सूचना मिली। मामले की गंभीरता देखते हुए तत्काल केस दर्ज किया गया। थाना बैरागढ़ में अलग-अलगी टीम बनाई गई। जगह-जगह तलाश शुरू कर दी गई। इस बीच, किडनैपर महिला को फोन कर 50 हजार रुपए की फिरौती मांग रहा था। उसकी तलाश में नाकेबंदी की गई। मुखबिरों से पता चला कि निशातपुरा और भानपुरा क्षेत्र में एक संदिग्ध कार देखी गई है। फिर पता चला कि अल्पना तिराहे के पास एक कार में छोटी बच्ची अकेली बैठी है। 
विज्ञापन


इसके बाद अलग-अलग पुलिस टीमें होटल जमजम के पास पहुंची। वहां कार नंबर MP09WB9248 में बच्ची अकेली बैठी थी। पुलिस ने उसे वहां से निकाला। दरअसल, शहर की सीमा पर घेराबंदी के बाद किडनैपर घबरा गया। उसने रेलवे स्टेशन भोपाल के पास आकर बच्ची को इंदौर ले जाने के लिए टैक्सी बुक की थी। जैसे ही पुलिस ने बच्ची को बरामद किया, वहीं बाहर खड़ा किडनैपर भाग गया। थोड़ी देर बाद हलालपुरा बस स्टैंड पर आरोपी राहुल मेहरा, उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। वह बैरागढ़ का रहने वाला है। उसने कर्ज से परेशान होकर किडनैपिंग और फिरौती मांगना स्वीकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed