फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Acid thrown at youth after dispute in Chhindwara referred to Nagpur in critical condition

Chhindwara: विवाद के बाद युवक पर एसिड फेंका, गंभीर हालत में नागपुर रेफर, पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 10 Oct 2022 10:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 10:52 AM IST
सार

लावाघोघरी थाना अंतर्गत झिरपानी गांव में विवाद के एक युवक पर पांच लोगों ने एसिड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Acid thrown at youth after dispute in Chhindwara referred to Nagpur in critical condition
विवाद के बाद युवक पर एसिड अटैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के लावाघोघरी थाना अंतर्गत झिरपानी गांव में विवाद के एक युवक पर पांच लोगों ने एसिड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक पर पांच युवकों ने एक विवाद के बाद एसिड फेंककर जला दिया। गंभीर रुप से झुलसे युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल से नागपुर रेफर किया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पूरा मामला क्या है, ये पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने संदिग्ध युवकों को राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


लावाघोघरी पुलिस ने बताया कि झिरपानी निवासी 19 वर्षीय लोकेश पिता बब्बू परतेती नामक युवक शनिवार के दिन किसी काम से चूड़ाबोह गया था, जहां रितिक और चार अन्य युवकों ने उसके साथ विवाद किया और विवाद के बाद एसिड फेंककर घायल कर दिया। जिसके बाद लोकेश को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन हालत नाजुक होने के बाद उसे नागपुर रेफर किया गया है। लोकेश ने पुलिस को बयान में बताया कि उस पर रितिक और अन्य युवकों ने विवाद के बाद एसिड फेंका था, फिलहाल लावाघोघरी पुलिस ने अज्ञात युवकों पर धारा 326, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लोकेश परतेती पर शनिवार को एसिड अटैक किया गया, लेकिन पुलिस जानकारी घटना के 24 घंटे बाद दी गई। लावाघोघरी टीआई अमित कोरी के अनुसार उन्हें रविवार की सुबह साढ़े दस बजे खबर मिली, जिसके बाद वे जांच में जुट गए। लेकिन घायल लोकेश के बयानों में फेर है, घटना स्थल पर जांच की जा रही है जबकि ग्रामीणों के अनुसार आरोपी गांव में थे, जिसके कारण वारदात में संदेह प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच के बाद कुछ कहने की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed