फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accused Says rape of 8 year old girl from Mandsaur was not planned, but was a spur of the moment

मंदसौर रेप केस में आरोपी की दलील, नहीं करना चाहता था बलात्कार, पता नहीं कैसे हो गया

Tue, 03 Jul 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Updated Tue, 03 Jul 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Accused Says rape of 8 year old girl from Mandsaur was not planned, but was a spur of the moment
मंदसौर में प्रदर्शन करती महिला
मंदसौर में आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार इरफान ने पुलिस को दिये बयान में खुद को निर्दोष बताया है। बकौल इरफान, वह बलात्कार नहीं करना चाहता था, पर पता नहीं कैसे उससे यह हो गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इरफान ने स्कूल से घर लौट रही बच्ची का अपहरण किया था और उसे लक्ष्मण दरवाजा ले गया, जहां उसने आसिफ के साथ मिलकर इस कृत्य को अंजाम दिया था। इसके बाद आरोपियों ने बेहोश बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया था। रेप के दौरान लड़की की गर्दन, चेहरे और निजी भागों में गंभीर चोटे आईं थीं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की रिमांड तीन दिन और बढ़ाकर 5 जुलाई तक कर दी है। 
विज्ञापन


सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला के मुताबिक, इरफान ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल के बाहर आवारागर्दी कर रहा था तभी उसने स्कूल परिसर के बाहर खड़ी एक लड़की को देखा। इसके बाद वह वहां से चला गया। लेकिन जब 10 मिनट बाद वह लौटा तो वह लड़की वहीं खड़ी थी। इस दौरान वह अकेली थी और स्कूल के गेट पर भी कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इरफान ने कहा कि उसने लड़की से संपर्क किया और उससे मिठाई का वादा करके अपने साथ ले जाने को तैयार किया। इस दौरान उसने यह भी योजना बनाई कि अगर कोई रास्ते में लड़की से पूछता है कि तुम कहां जा रहे हो, तो इरफान ने कहा कि वह लड़की को उसके घर लेकर जा रहा है क्योंकि उसे स्कूल से लेने के लिए कोई नहीं आया था।

 

2012 की निर्भया जैसी है घटना

Accused Says rape of 8 year old girl from Mandsaur was not planned, but was a spur of the moment
मंदसौर
उन्होंने बताया कि इसके बाद इरफान लड़की को लेकर लक्ष्मण दरवाजा पहुंचा जहां उसने आसिफ को फोन किया। यह एरिया बस स्टैंड के पीछे है। लक्ष्मण दरवाजा काफी पुरना है, यह क्षेत्र दलदल और झाड़ियों से ढंका हुआ है। यहीं पर दोनों ने लड़की से बलात्कार किया। इसके बाद दोनों आरोपी लड़की को गंभीर घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। 

इसके बाद बताया जा रहा है कि वहां तीन पुरुष थे। हालांकि पुलिस ने अभी लड़की का बयान दर्ज नहीं किया है। शुक्ला ने कहा कि अभी केवल दो संदिग्ध हैं, जिनमें से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्ची की हालत देखकर डॉक्टरों ने कहा कि लड़की के प्राइवेट पार्ट में संभवत: कोई छड़ी या लकड़ी बहुत ही क्रूर तरके से अंदर डाली गई थी। 

डॉक्टरों का कहना है कि यह बिलकुल उसी तरह से है जैसे 2012 में दिल्ली में 23 वर्षीय निर्भया के साथ क्रूर तरीके से आरोपियों ने बलात्कार किया था। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की हालात में लगातार सुधार हो रहा है। अब वह खतरे से बाहर है। घटना के बाद से लोग लड़की के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। परिवार और प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed