{"_id":"756f7952-66cd-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"accused-of-rape-sentenced-to-jail-till-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी को मरने तक जेल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी को मरने तक जेल की सजा
ग्वालियर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 25 Jan 2013 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में ग्वालियर की एक अदालत ने मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को ताउम्र कैद की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश लक्ष्मी शर्मा ने वीरवार को यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन
मामला यह है की शिवपुरी जिला के रामपुरा गांव निवासी आरोपी रामकिशन (40) ने 11 साल की मासूम बच्ची का अपहरण किया और जान से मारने की धमकी देकर एक सप्ताह तक दुष्कर्म करता रहा। अपने फैसले में न्यायालय ने आरोपी को ताउम्र जेल में रहने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
न्यायाधीश ने अपने फैसले में लिखा है कि किसी महिला की निजता का उल्लंघन या उस पर हमला जो उसे जीवन भर के लिए टीस दे जाए वह मृत्युकारी कष्ट के समान होता है। इसलिए दोषी के प्रति सहानुभुति दिखाना न तो न्याय के उद्देश्यों की पूर्ति करेगा और न ही समाज के लिए हितकारी होगा, इसलिए इस मामले में दोषी को कठोर दंड दिया जा रहा है।
विज्ञापन
