{"_id":"63ce930338701f7016060a71","slug":"accused-of-burying-wife-and-two-children-at-home-on-police-remand-for-two-days-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Triple Murder Case: पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर घर में दफनाने वाला आरोपी और साथी दो दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Triple Murder Case: पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर घर में दफनाने वाला आरोपी और साथी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
Mon, 23 Jan 2023 07:31 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 23 Jan 2023 07:31 PM IST
सार
रतलाम में तिहरे हत्याकांड में पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं, हालाकि पुलिस किसी भी मामले में खुलकर कुछ भी बताने से बचती नजर आ रही है। कोर्ट ने आरोपी और उसके साथी को दो दिन पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
विज्ञापन
पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर घर में दफनाने वाले सोनू से पुलिस दो दिन पूछताछ करेगी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रतलाम शहर की विंध्यवासिनी कॉलोनी में पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर जमीन में गाड़ने वाले सोनू तलवाड़ और उसके साथ बंटी कैथवास को पुलिस ने सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के लिए रिमांड मांगा जो कि 2 दिन का मिला। पुलिस ने दूसरे दिन भी आरोपी के घर में सर्चिंग की और सबूत जुटाने के प्रयास किए।
पुलिस जब दोनों आरोपियों को लेकर न्यायालय में पहुंची तो उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा होने लगी थी। हालांकि यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं, हालाकि पुलिस किसी भी मामले में खुलकर कुछ भी बताने से बचती नजर आ रही है।
पुलिस के अनुसार सोनू तलवाड़े ने 12 नवंबर के दिन विंध्यवासिनी कॉलोनी में पत्नी निशा और 4 साल की बेटी खुशी और 7 साल के बेटे अमन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद शव गाड़ने के लिए उसने अपने मित्र बंटी कैथवास की मदद ली और गड्ढा करके तीनों के शव गाड़ दिए थे। जमीन से निकाले गए शव की पहचान के लिए उनका पीएम करने के बाद अब डीएनए टेस्ट कराएगी।