फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   accused had electrocuted to hunt pig, leopard died after coming in the grip of wire in Umaria

Umaria: आरोपियों ने सुअर का शिकार करने लगाया था करंट, तार की चपेट में आकर हो गई थी तेंदुए की मौत

Sun, 13 Nov 2022 02:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Nov 2022 02:45 PM IST
सार

उमरिया में हुई तेंदुए के मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपियों ने सुअर के शिकार के लिए करंट लगाया था, जिसमें फंसकर तेंदुए की जान चली गई थी।

विज्ञापन
accused had electrocuted to hunt pig, leopard died after coming in the grip of wire in Umaria
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के वनमंडल के वन परिक्षेत्र घुनघुटी में तेंदुआ की मौत के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तेंदुआ की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपियों ने जंगल में सुअर के शिकार के लिए करेंट लगाया था, जिसमें तेंदुआ फंस गया था और मौत हो गई थी। वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक आरोपी पहले भी शिकार के मामले में पकड़ा जा चुका है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वन परिक्षेत्र घुनघुटी के ग्राम धौरी बीट में तेंदुए का शव मिला था। सूचना मिलते ही अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गये, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बुद्धमान सिंह और कामता सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी वन दिगेन्द्र सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसमें बुद्धमान सिंह पहले भी शिकार का आरोपी था।
विज्ञापन


ग्रामीणो को जागरूक करना चुनौती
वन विभाग जंगल में करंट ना लगाने और शिकार के लिए जागरुकता की बात तो करता है। लेकिन जंगल में करंट लगाकर शिकार के मामले सामने आ रहे जाते हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में करंट से शिकार के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करना चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed