{"_id":"61e2c8b98b088d11f25b95f8","slug":"accidents-of-kites-a-young-man-fell-from-the-roof-in-dewas-for-robbing-a-kite-while-in-ujjain-china-door-took-the-life-of-a-girl-a-kite-became-a-child-in-mandsaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों की पतंग: देवास में पतंग लूटने के चक्कर में छत से गिरा युवक तो उज्जैन में चायना डोर ने ली युवती की जान, मंदसौर में पतंग बनी बच्चे का काल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों की पतंग: देवास में पतंग लूटने के चक्कर में छत से गिरा युवक तो उज्जैन में चायना डोर ने ली युवती की जान, मंदसौर में पतंग बनी बच्चे का काल
Sat, 15 Jan 2022 07:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 15 Jan 2022 07:59 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में पतंग के चक्कर तीन अलग-अलग हादसों में एक युवती और बच्चे की मौत हो गई। वहीं पतंग लूटने छत पर चढ़ा एक युवक की गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में हादसों की पतंग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मकर संक्रांति के मौके पर बड़ी संख्या में लोग पतंगें उड़ाते हैं। वहीं कई लोग कटती पतंगों को पाने की लालच में उसके पीछे भी भागते हैं। मध्य प्रदेश में पतंग के लालच ने 2 लोगों की जान ले ली, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। देवास में एक युवक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।दरअसल मुखर्जी नगर का रहने वाला 20 वर्षीय चेतन भास्कर शुक्रवार को संक्रांति के मौके पर पतंग लूटने के लिए एक बिल्डिंग पर चढ़ा था, जहां शेड टूटने से वो नीचे गिर गया। युवक को गंभीर हालत में लोगों ने देवास के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक जिस बिल्डिंग में पतंग लूटने के लिए चढ़ा था वहां ताला लगा था, लेकिन युवक किसी तरह छत में पहुंचा इसी दौरान शेड टूटने के चलते वो हादसे का शिकार हो गया।
मंदसौर में पतंग ने ली बच्चे की जान
गरोठ के साठखेड़ा में एक 13 वर्षीय बच्चे सरफराज मंसूरी की पतंग लूटते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसने तालाब में एक पतंग को गिरते देखा, पतंग पाने की लालच में बच्चा तालाब में उतर गया। तालाब गहरा था और बच्चे को तैरना नहीं आता था, जिसके चलते वो बच नहीं सका और तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई।
उज्जैन में मांझे ने ली जान
उज्जैन के फ्रीगंज स्थित जीरो पॉइंट पर एक्टिवा से जा रही एक युवती के लिए चाइना डोर काल बन गई। दरअसल नेहा आंजना एक्टिवा से अपनी सहेली के साथ जा रही थी। ब्रिज पार करते समय उसके गले में चायना डोर फंसी और युवती का गला कट गया। गाड़ी से गिरने के बाद कुछ देर तक युवती सड़क पर पड़ी तड़पती रही, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
चाइना डोर से युवती की मौत होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की और जिला प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बता दें कि प्रदेश में चाइना डोर की बिक्री प्रतिबंधित है लेकिन प्रतिबंध के बावजूद कई दुकानदार इसे चोरी छिपे बेच रहे हैं। पहले भी चाइना डोर से हादसे की कई खबरें सामने आ चुकी हैं। आसमान में उड़ने वाले परिंदे भी इस डोर का शिकार हो चुके हैं।

मैं प्रदेश के समस्त ज़िला प्रशासन को कड़े निर्देश दे रहा हूं कि इस तरह के जो खतरनाक मांझे बाजार में बिक रहे हैं, उनकी जांच की जाये और उस पर कड़ी कार्रवाई की जाये। https://t.co/r1UGFVG2jV
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 15, 2022