{"_id":"609437a0ed20f6655c77e3b8","slug":"accident-madhya-pradesh-government-plane-carrying-remedisvir-injection-crashed-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: रेमडेसिविर इंजेक्शन ले जा रहा मध्यप्रदेश सरकार का विमान ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: रेमडेसिविर इंजेक्शन ले जा रहा मध्यप्रदेश सरकार का विमान ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त
Fri, 07 May 2021 12:53 AM IST
Amit Mandal
पीटीआई, ग्वालियर
पीटीआई, ग्वालियर
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 07 May 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रेमडेसिविर इंजेक्शन ले जा रहा मध्य प्रदेश सरकार का एक विमान ग्वालियर हवाईअड्डे पर बृहस्पतिवार रात उतरते वक्त तकनीकी खराबी के कारण फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान के पायलट व सह-पायलट को हादसे में मामूली चोटें आई हैं।
ग्वालियर जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि हादसा ग्वालियर के महाराजपुर हवाईअड्डे पर बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। उन्होंने कहा कि यह विमान उतरते वक्त रनवे से थोड़ा सा फिसल गया।
सांघी ने बताया कि पायलट और सह पायलट को मामूली चोटें आई हैं। वे दोनों सुरक्षित हैं और इंजेक्शन भी सुरक्षित हैं।
मध्य प्रदेश सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शनों की प्रदेश में चल रही कमी के चलते जल्द से जल्द कोविड-19 के मरीजों को यह इंजेक्शन मुहैया कराने के लिए इस विमान को सेवा में लगाया था।