{"_id":"62246f48d96c654c5f202b27","slug":"accident-in-shahdol-bus-going-to-lucknow-overturns-three-people-including-child-killed-36-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहडोल में हादसा: लखनऊ जा रही बस पलटी, बच्चे समेत तीन लोगों की मौत, 36 मुसाफिर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल में हादसा: लखनऊ जा रही बस पलटी, बच्चे समेत तीन लोगों की मौत, 36 मुसाफिर घायल
Sun, 06 Mar 2022 01:52 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:52 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बस पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। बस दुर्घटना में 36 यात्री घायल हुए हैं, जिसमें 10 घायलों को जिला अस्पताल में और 26 घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शहडोल से करीब 35 किमी दूर पथखई घाट पर छत्तीसगढ़ के कवर्धा से लखनऊ की ओर जा रही बस पलट गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले में बस पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। बस दुर्घटना में 36 यात्री घायल हुए हैं, जिसमें 10 घायलों को जिला अस्पताल में और 26 घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात करीब 11.30 बजे हुआ है। सिंहपुर थाने के इंचार्च रामेश्वर उईके ने बताया कि शहडोल से करीब 35 किमी दूर पथखई घाट पर छत्तीसगढ़ के कवर्धा से लखनऊ की ओर जा रही बस (सीजी 09 जेएम 6758) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मुंगेली-छग की रहने वाली 12 वर्षीय महिमा कश्यप, उप्र के शाहजहांपुर के रहने वाले 26 वर्षीय नादिर खान की मौत हो गई। एक अन्य मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिसकी उम्र तकरीबन 55 वर्ष है।
उईके के अनुसार घाट में शहडोल की ओर से जा रहा ट्रक पहले से खड़ा हुआ था। सामने से बस आई। चालक साइड लेकर बस को निकालते समय किनारे गहरे गड्ढे को समझ नहीं पाया और उसी गड्ढे के कारण बस पलट गई। घटना के बाद तत्काल वहां एक मिनी ट्रक लेकर मोहम्मद सोहेल निवासी केरहा पहुंच गया था। उसने अपने मालिक को घटना की सूचना दी और मालिक ने सिंहपुर थाने को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई और घायलों की मदद में लग गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि भोरमदेव ट्रेवल्स की बस में 50 यात्री सवार थे। 36 यात्री हादसे में घायल हुए हैं। दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 26 घायलों को शहडोल मेडिकल कॉलेज और 10 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में आठ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। हादसे के बाद चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए हैं। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य भी मौके पर पहुंची और यात्रियों से बात की है।