{"_id":"624ead0ededfe313e2353115","slug":"accident-in-sehore-car-overturned-uncontrollably-near-village-chainpura-three-killed-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर में हादसा: ग्राम चैनपुरा के पास कार अनियंत्रित होकर पलटी, तीन लोगों की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर में हादसा: ग्राम चैनपुरा के पास कार अनियंत्रित होकर पलटी, तीन लोगों की मौत, सात घायल
Thu, 07 Apr 2022 02:51 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 07 Apr 2022 02:51 PM IST
सार
सीहोर जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। कार पलटने से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
ग्राम चैनपुरा के पास ईको कार सड़क किनारे खंती में पलट गई। इसमें तीन लोगों की मौत हुई है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। कार पलटने से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार हादसा इछावर के ग्राम चैनपुरा के पास हुआ है। ग्राम चैनपुरा के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। गाड़ी में सवार लोग नीलबड़, इछावर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
ग्राम चैनपुरा के पास ग्राम भावरा रोड के मोड़ पर मारुति इको गाड़ी (MP04/EC-6317) रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में 10 लोग सवार थे जिनमें से 2 महिला एवं एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इनके नाम कृष्णा अजय सिंह सेंधव (46) निवासी ग्राम नीलबड़ इछावर, धनु पप्पू सिंह (45) निवासी ग्राम रामदासी इछावर, कुमारी स्नेहा पिता सुरेंद्र सिंह सेंधव (12) निवासी ग्राम रामदासी इछावर बताए गए हैं। मृतक एवं घायल नीलबड़, रामदासी ग्राम के निवासी हैं, सभी एक ही परिवार के होकर सेंधव जाति के है। ये सभी माता पूजन के कार्यक्रम में नीलबड़ से ग्राम पाटलिया थाना आष्टा जा रहे थे।