फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accident before Modi's arrival: BJP city president, who came to take stock of the preparations, fell from the stage, had to be hospitalized

मोदी के आने से पहले हादसा: तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे भाजपा नगराध्यक्ष मंच से गिरे, अस्पताल में भर्ती करना पड़ा

Fri, 12 Nov 2021 07:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 12 Nov 2021 07:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को जंबूरी मैदान पर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ मौजूद भाजपा के भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी मंच से नीचे गिर गए और बेहोश हो गए।  

विज्ञापन
Accident before Modi's arrival: BJP city president, who came to take stock of the preparations, fell from the stage, had to be hospitalized
सुमित पचौरी की सेहत जानने अस्पताल पहुंचे शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर को भोपाल में महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समारोह में शिरकत करेंगे। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरणों में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को जंबूरी मैदान पर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ मौजूद भाजपा के भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी मंच से नीचे गिर गए और बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे अब स्वस्थ हैं। 
विज्ञापन


जनजातीय महासम्मेलन के लिए मध्यप्रदेश सरकार के साथ-साथ भाजपा भी पूरी तरह सक्रिय हैं। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने जंबूरी मैदान पर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान  भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी सीढ़ियों से नीचे गिर गए। उन्हें बेहोशी की हालत में बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया। पचौरी की बिगड़ती हालत देखकर सभी घबरा गए। अस्पताल में खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जाकर उनकी सेहत जानी। मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा समेत कई भाजपा नेता उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन





अब स्वस्थ हैं पचौरी
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने ट्वीट कर बताया कि भाजपा भोपाल नगराध्यक्ष सुमित पचौरी पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें शनिवार सुबह तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed