{"_id":"63e8e40a387ec839b50eaf3e","slug":"aap-protests-over-hindenburg-report-on-adani-in-bhopal-clash-with-police-many-activists-arrested-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अदाणी पर पीएम मोदी की मेहरबानी के आरोप पर आप का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प; कई कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अदाणी पर पीएम मोदी की मेहरबानी के आरोप पर आप का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प; कई कार्यकर्ता गिरफ्तार
Sun, 12 Feb 2023 06:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 12 Feb 2023 06:35 PM IST
सार
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने देश भर में प्रदर्शन की अपील की थी। इसे देखते हुए भोपाल में आप नेता पंकज सिंह, सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल समेत अन्य नेताओं ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।
विज्ञापन
भोपाल में अदाणी के खिलाफ प्रदर्शन करते आप नेता और कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल में आम आदमी पार्टी ने रविवार को गौतम अदाणी के संबंध में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी झड़प भी हुई। इस वजह से कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया।
विज्ञापन
झड़प के बाद जेल भेजे गए आप नेता और कार्यकर्ता
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश भर में प्रदर्शन की अपील की थी। इसे देखते हुए भोपाल में आप नेता पंकज सिंह, सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल समेत अन्य नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के पास ही प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं के तेवरों को देखते हुए पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसे लेकर पुलिस और आप नेताओं में झड़प भी हुई। बाद में कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
‘प्रधानमंत्री अदाणी से दोस्ती निभा रहे और देश से विश्वासघात कर रहे’
आप नेता पंकज सिंह और सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल ने अदाणी समूह के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया। इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति से सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की। पंकज सिंह ने आरोप लगाया कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी बीजेपी चुप्पी साधे हुए हैं।
सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश के करोड़ों नागरिकों का अदाणी की कंपनी में साढ़े ग्यारह लाख करोड़ रुपया डूब गया जो उन्होंने बचत कर निवेश किया था। देश का दुर्भाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ अदाणी से दोस्ती निभा रहे हैं और देशवासियों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। आप कार्यकर्ताओं ने गौतम अदाणी का पासपोर्ट जब्त कर लोगों को उनका पैसा वापस दिलाने की मांग की।
