फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A young man was killed in a dispute over the matter of grinding wheat in Chhindwara, beaten to death

Chhindwara: गेहूं पिसाने की बात पर हुए विवाद में युवक की हत्या, लाठी डंडे से पीटकर पड़ोसी ने ले ली जान

Thu, 04 Aug 2022 10:20 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Aug 2022 10:20 AM IST
सार

धनराज जब अपने दोस्त पवन के साथ मुकेश के घर के सामने से गुजर रहा था, तो मुकेश ने हरीश, उमेश और घर की दो महिलाओं के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मुकेश ने धनराज को तब तक पीटा जब तक कि वह मर नहीं गया।

विज्ञापन
A young man was killed in a dispute over the matter of grinding wheat in Chhindwara, beaten to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के दमुआ से लगे नवेगांव में मामूली विवाद में एक पड़ोसी ने युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी, जबकि युवक का दोस्त गंभीर रूप से घायल है। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नवेगांव निवासी धनराज यदुवंशी का पड़ोस में रहने वाले मुकेश यदुवंशी और कुछ अन्य लोगों से विवाद हो गया, इस दौरान धनराज की पड़ोसी से कहा सुनी हो गई। अगले दिन धनराज जब अपने दोस्त पवन के साथ मुकेश के घर के सामने से गुजर रहा था, तो मुकेश ने हरीश, उमेश और घर की दो महिलाओं के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मुकेश ने धनराज को तब तक पीटा जब तक कि वह मर नहीं गया, पवन ने किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई। मारपीट की घटना में मुकेश का दोस्त पवन गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है। 
विज्ञापन


जब परिजनों को धनराज के साथ मारपीट की घटना की जानकारी मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और धनराज को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने धनराज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed