फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A young man including a cloth merchant died in a road accident

Damoh News: सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी सहित एक युवक की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

Mon, 11 Dec 2023 12:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Dec 2023 12:28 PM IST
सार

Damoh News: दमोह में रविवार रात सड़क हादसे में एक कपड़ा व्यापारी सहित एक अन्य युवक की मौत हो गई। यह हादसा किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ है। बता दें कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
A young man including a cloth merchant died in a road accident
सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी सहित एक युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के शोभा नगर इलाके में रहने वाले कपड़ा व्यापारी को दमोह छतरपुर मार्ग पर आशीर्वाद ढाबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। कपड़ा व्यापारी जितेंद्र पिता बद्री असाटी ग्रामीण क्षेत्र में कपड़ा बेचकर अपनी बाइक से रविवार रात वापस घर आ रहा था। तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन


इधर, खबर मिलने के बाद देहात थाना पुलिस के एएसआई बीएस ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया और रात को ही शव जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया था। अभी तक नहीं पता चल पाया है कि ये हादसा कैसे हुआ है।
विज्ञापन


दुकान से आ रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर

दूसरा हादसा दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में आने वाले राजाबंदी गांव में हुआ। यहां रहने वाले हाकम पिता फागु अहिरवाल कुछ सामग्री खरीदने अपने गांव राजाबंदी से पटेरा आया था वापस लौटते वक्त अंधेरा था और इसी दौरान एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह मौके पर घायल होकर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद युवक जीवित था, लेकिन जब तक उसके पास मदद पहुंची उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है और मामले को जांच में लिया है। अभी तक वाहन का पता नहीं चल पाया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed