{"_id":"65ed54539c9cc167e40301bf","slug":"a-young-man-found-in-bloody-condition-on-the-railway-track-in-umaria-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उमरिया में लहूलुहान हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक, शहडोल रेफर किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उमरिया में लहूलुहान हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक, शहडोल रेफर किया गया
Sun, 10 Mar 2024 03:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:36 PM IST
सार
युवक की जेब से ट्रेन का टिकट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके परिजनों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत रात करीब 2 बजे माल गाड़ी चालक ने रेल ट्रैक के करीब युवक को घायल अवस्था में देखा। युवक के ट्रैक पर पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने 108 एम्बुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, गम्भीर हालत होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देकर शहडोल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायल की जेब से मिले दस्तावेज के अनुसार युवक रमेश पिता सोमनाथ बैगा (24) ग्राम चन्दोल (भरौला) का रहने वाला है। सिंगल टोला रेलवे फाटक से 100 मीटर की दूरी पर मिले युवक के दोनों कान से खून निकल रहा था। उसके सिर पर गम्भीर चोट है साथ ही पैर भी लहूलुहान है। रात 2 बजे युवक को ट्रैप पर देखा गया, उससे कुछ देर पहले अमरकंटक एक्सप्रेस भी कटनी की ओर गई थी। ऐसे में उसके इसी ट्रेन से टकराने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो युवक की जेब से ट्रेन का टिकट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके परिजनों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
