{"_id":"5f3e06c48ebc3e3cb75e579f","slug":"a-woman-in-indore-made-ganpati-idols-with-corona-theme-and-chocolate-and-bring-awareness-towards-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: महिला ने बनाए कोरोना थीम के गणपति, कोरोना योद्धाओं को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: महिला ने बनाए कोरोना थीम के गणपति, कोरोना योद्धाओं को दी श्रद्धांजलि
Thu, 20 Aug 2020 10:44 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 20 Aug 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
कोरोना थीम पर बनी गणपति की मूर्ति
- फोटो : ANi
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने गणपति उत्सव के लिए चॉकलेट के गणपति बनाए हैं लेकिन इसका थीम कोरोना वायरस रखा है। महिला ने बताया कि वो गणेश चतुर्थी के दिन इसे दूध में विसर्जित करेंगी। निधि शर्मा ने भगवान गणेश की इस मूर्ति के जरिए कोरोना योद्धाओं, मुख्य तौर पर डॉक्टर और पुलिस को भी श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
निधि शर्मा ने कहा कि मैंने ये गणेश की मूर्ति चॉकलेट से बनाई है और मुझे लगता है कि भगवान गणेश ही कोरोना वायरस से पार लगाने में मदद करेंगे। कोरोना वायरस थीम पर गणेश मूर्ति बनाई गई है, इसलिए इसके साथ पुलिस और डॉक्टर की मूर्तियां भी बनाई गई हैं।
विज्ञापन
चॉकलेट का प्रयोग करके एक बॉल भी बनाई है, जो कोरोना वायरस को चिन्हित करती है। निधि शर्मा ने बताया कि उन्होंने मूर्तियां कुछ इस तरह बनाई हैं, जिसे देखकर लगता है कि गणेश भगवान अपने त्रिशूल से उस कोरोना रूपी बॉल को नष्ट कर रहे हैं। इस मॉडल के ऊपर निधि ने चॉकलेट से गो कोरोना भी लिखा है।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Nidhi Sharma, a resident of Indore made a #coronavirus themed Ganpati idol using chocolate for #GaneshChaturthi. She says, "Through this idol, I have tried to pay tribute to COVID warriors as well as spread awareness about the disease." pic.twitter.com/uCYR0IV1vV
— ANI (@ANI) August 19, 2020
निधि शर्मा ने बताया कि वो इस मॉडल को दूध में विसर्जित करेंगी और उसके बाद जरुरतमंद लोगों को दे देंगी। निधि ने बताया कि उन्होंने ऐसे कई मॉडल अपने दोस्त और रिश्तेदारों के लिए बनाए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से वो ऐसे मॉडल बनाती आ रही हैं।
