फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A policeman was beaten up by a group of people after he allegedly hit a local on his head in chatarpur madhya pradesh

मध्यप्रदेश: लॉकडाउन में दुकान बंद कराने आए पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

Sat, 29 May 2021 02:48 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 29 May 2021 02:48 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक पुलिसकर्मी के साथ गांव वालों ने मारपीट की। लॉकडाउन के दौरान दुकान बंद कराने आए पुलिसकर्मी को देख व्यापारियों ने विरोध किया और पुलिसकर्मी की पिटाई की।

विज्ञापन
A policeman was beaten up by a group of people after he allegedly hit a local on his head in chatarpur madhya pradesh
मध्यप्रदेश के छतरपुर में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में कुछ लोगों द्वारा एक पुलिसकर्मी को पीटने का मामला सामने आया है। छतरपुर जिले में कुछ लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर एक पुलिसवाले को पीटा और इतना मारा की पुलिस वाला अधमरा हो गया। लॉकडाउन के दौरान दुकान को बंद करने के चक्कर में ये विवाद शुरू हुआ। 

विज्ञापन


डायल 100 के पुलिसकर्मी बाजार बंद कराने पहुंचे थे। इसी दौरान व्यापारियों ने विरोध शुरू करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी ने डंडा चला दिया, जिससे एक दुकानदार का सिर फूट गया। इसके बाद व्यापारियों का गुस्सा और तेज हो गया और उन्होंने पुलिसवाले को पीटना शुरू कर दिया। यहां वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ये लोग पुलिसकर्मी को पीट रहे हैं...
विज्ञापन




यह घटना शुक्रवार शाम की है। छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र के झमटुली गांव का ये वीडियो है। जब व्यापारी गुस्से में मारपीट कर रहे थे तो कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जिसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिसफोर्स घायल को अस्पताल ले गई। 

डायल 100 वाहन में दो लोग सवार थे। इसमें एक चालक था और दूसरा पुलिसकर्मी था। बाजार में फल और सब्जी की दुकानें खुली हुई थी, जब पुलिसकर्मी ने बोला कि दुकानें बंद करो तो दुकानदार विरोध करने लगे। इसी बीच एक दुकानदार के सिर पर पुलिसकर्मी ने डंडा मार दिया। इसके बाद दुकानदार के सिर से खून निकलने लगा। 


दुकानदार का खून बहता देख लोगों के अंदर और गुस्सा भर गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस वाले पर हमला करना शुरू कर दिया। इस बीच चालक तो भागने में कामयाब रहा लेकिन पुलिसकर्मी संत कुमार ने एक घर में छिपने की कोशिश की। लेकिन गुस्साए लोगों ने घर में घुसकर पुलिसकर्मी को पीटा। हालांकि गांव के कुछ लोगों ने पुलिसकर्मी का बचाव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed