फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A girl died after her neck got stuck in lift installed in her house in Neemuch

Neemuch News: घर में लगी लिफ्ट में बच्ची की गर्दन फंसने से मौत; दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं

Sun, 12 Nov 2023 01:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Nov 2023 01:08 PM IST
सार

Neemuch: नीमच में एक परिवार की दीपावली की खुशियां एक हादसे से गम में बदल गईं। परिवार की सात साल की एक बच्ची की गर्दन लिफ्ट में फंसने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
A girl died after her neck got stuck in lift installed in her house in Neemuch
मृतका रिद्धि - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्यप्रदेश के नीमच से एक दर्दनाक घटना समाने आई है। यहां बच्चों के साथ खेलते वक्त एक सात वर्षीय बच्ची की घर में लगी लिफ्ट में गर्दन फंसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नीमच शहर में सिंधी समाज के बालानी परिवार में शनिवार को दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। व्यवसायी सुरेश बालानी के जवाहर नगर स्थित निवास पर उनकी सात वर्षीय पोती रिद्धि पिता कपिल बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी घर में लगी लिफ्ट में फंसने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय घर पर महिलाएं ही थीं। मासूम बच्ची की चीख सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। फिर निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सुरेश बालानी अपनी पत्नी, दोनों बेटों और उनके बच्चों के साथ संयुक्त परिवार के तौर पर जवाहर नगर स्थित लोक्स टावर के पास रहते हैं। परिवार के अधिकांश पुरुष त्योहार होने की वजह से दुकान पर ही थे और महिलाएं घर पर दीपोत्सव की तैयारियों में जुटी हुई थीं। जानकारी के अनुसार, मासूम रिद्धि ने सुबह अपने दादा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मोबाइल से सेल्फी भी ली और घर में ही परिवार व आसपास के बच्चों के साथ खेल रही थी।
विज्ञापन


दोपहर में लिफ्ट से उतरने के दौरान रिद्धि अपने बड़े भाई दिव्यांश को देख बाहर निकलने लगी। संभवतः उसी दौरान लिफ्ट का दरवाजा बंद होने लगा और वह फंस गई। उसकी चीख सुनकर परिजन बाहर निकलकर आए और उसे निकालने का प्रयास किया। इस बीच सिंधी कॉलोनी और बाजार में स्थित दुकान से अन्य परिजन भी पहुंचे और लिफ्ट से रिद्धि को निकालने के बाद उसे गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही घर सहित आस-पड़ोस में भी त्योहार की खुशी मातम में बदल गई। उसके बाद शाम करीब 5.30 बजे नीमच सिटी रोड स्थित मुक्तिधाम में रिद्धि का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुरेश उर्फ पप्पू बालानी अपनी पत्नी और बड़े बेटे रितेश और छोटे बेटे कपिल व उनकी पत्नियों व बच्चों के साथ संयुक्त परिवार में रहते हैं। शहर में इनका मेडिकल स्टोर, शूज आदि की दुकानें हैं। कपिल और रोशनी बालानी के दो बच्चों में बड़ा बेटा दिव्यांश और छोटी बेटी रिद्धि थी, जिसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed