MP News: दमोह आ रही कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, धुआं निकलते ही ट्रेन को बांदकपुर में रोका
मध्यप्रदेश में कटनी से दमोह जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी की एक बोगी में रविवार सुबह आग लग गई। मालगाड़ी को बांदकपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी से दमोह जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी की एक बोगी में रविवार सुबह आग लग गई। उसमें से धुआं निकलने लगा। बांदकपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही मालगाड़ी को रोका गया। तत्काल बांदकपुर चौकी पुलिस को जानकारी दी। स्टेशन प्रबंधक को भी अवगत कराया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ ही देर में धुआं निकालना बंद हो गया।
दरअसल, कटनी से दमोह की ओर कोयले से भरी एक मालगाड़ी आ रही थी। बांदकपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ देर के लिए मालगाड़ी आउटर पर खड़ी थी। तभी स्टेशन मास्टर को किसी ने बताया कि बोगी के एक डिब्बे में धुआं निकल रहा है। आग बढ़ रही है। हादसे की संभावना को देखते हुए उन्होंने तत्काल पुलिस चौकी बांदकपुर को सूचना दी। इसके बाद बांदकपुर चौकी प्रभारी बीएस हजारी ने हिंडोरिया नगर पंचायत को सूचना देकर वहां से फायर ब्रिगेड बुलाई। जिस बोगी से धुआं निकल रहा था और आग लगी थी, उसे पानी से बुझा दिया। इस घटनाक्रम में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
दमोह स्टेशन प्रबंधक जेएस मीणा ने बताया कि मालगाड़ी के ऊपर लरगा डिवाइस ऊपर तार से चिपककर चलता है। उसमें कहीं गैप आने से शॉर्ट सर्किट हुआ। हो सकता है कि उसकी चिंगारी कोयले में गिरी हो, जिससे धुआं निकला। सूचना मिलते ही बांदकपुर में मालगाड़ी को रोका गया। धुआं शांत होने के बाद उसे आगे रवाना किया गया।
