{"_id":"6731b5cc444c0d3d460901b5","slug":"a-12-feet-long-python-dragged-a-baby-goat-into-the-grave-in-maihar-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar news: बकरी के बच्चे को कब्र में घसीट ले गया 12 फीट का अजगर, देखकर लोग रह गए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar news: बकरी के बच्चे को कब्र में घसीट ले गया 12 फीट का अजगर, देखकर लोग रह गए हैरान
Mon, 11 Nov 2024 01:14 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:14 PM IST
सार
Maihar news: मैहर जिले में क्रबिस्तान के पास झाड़ियों में छिपे एक विशालकाय अजगर ने एक बकरी को जिंदा निगल लिया। इस घटना के बाद गांव वाले सहम गए। इसमें बकरी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना वन विभाग को और सर्प मित्र को दी। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
बकरी के बच्चे को कब्र में घसीट ले गया 12 फीट का अजगर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूरा मामला मध्यप्रदेश के मैहर जिले का है। जहां मैहर शहर के कब्रिस्तान के पास 12 फिट लम्बा अजगर कब्र के पास कुंडली मार कर बैठा था। जैसे ही एक बकरी का बच्चा उसके पास पहुंचा तो अजगर ने उसको अपना निवाला बना लिया। वहां पर मौजूद लोग यह सब देखकर हैरान रह गए।
विज्ञापन
लोगों ने अजगर का रेस्क्यू करने के लिए सर्प मित्र को बुलाया। धीरे-धीरे आसपास के लोगों को भी खबर लग गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच सर्प मित्र वहां पहुंचा और अजगर का रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ दिया।
विज्ञापन
मौजूद लोगों ने बताई पूरी घटना
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि अजगर झाड़ियो के पास छुपकर बैठा था। जैसे ही बकरी का बच्चा घास चरते हुए वहां पहुंचा तो अजगर ने मुंह में दबोचते हुए उसे कब्र के अंदर ले कर चला गया। जिससे बकरी के बच्चे को की मौत हो गयी। अजगर को जब बाहर निकाला गया तो वह बकरी के बच्चे को मुंह में दबाए हुए था। सर्प मित्र ने अजगर को बकरी से अलग किया।
विज्ञापन
20 किलो का था बकरी का बच्चा
सर्प मित्र गफ्फार ने बताया कि अजगर ने जिस बकरी के बच्चे को निगला था उसका वजह करीब 20 किलो था। काफी जद्दोजहद के बाद रेस्क्यू में सफलता मिली और अजगर को वन विभाग की टीम ने कब्जे में लेकर जंगल मे छोड़ दिया है।
