{"_id":"5bf505e2bdec22694b42c86e","slug":"9-people-dead-and-4-injured-in-road-accident-sagar-madhya-paradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : राष्ट्रीय राजमार्ग 26 पर ट्रक और टवेरा कार की टक्कर में 9 की मौत, 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : राष्ट्रीय राजमार्ग 26 पर ट्रक और टवेरा कार की टक्कर में 9 की मौत, 4 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सागर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 26 पर ट्रक और टवेरा कार आपस में टकरा गए। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार टवेरा कार में सवार लोग उत्तर प्रदेश के ललितपुर से मध्यप्रदेश के मालथौन जा रहे थे। सामने से आ रहे ट्रक से कार टकरा गई जिसकी वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ।
विज्ञापन
घायलों को सागर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बीच पुलिसकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। वहीं मृत लोग बुरी तरह दोनों वाहनों के बीच फंस गए थे। उन्हें भी निकाला गया।
