{"_id":"61948fac3c687f322f76ead9","slug":"7-hours-of-sachin-in-mp-cricket-tournament-will-be-held-in-sandalpur-in-april-cm-to-invite-sachin","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मप्र में सचिन के 7 घंटे: अप्रैल में संदलपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट होगा, मुख्यमंत्री बुलाएंगे सचिन को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र में सचिन के 7 घंटे: अप्रैल में संदलपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट होगा, मुख्यमंत्री बुलाएंगे सचिन को
Fri, 10 Dec 2021 11:40 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:40 AM IST
सार
सचिन तेंदुलकर ने 7 घंटे मध्यप्रदेश में बिताए। वे देवास जिले में आवासीय विद्यालय बनाने में परिवार फाउंडेशन की मदद कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
सचिन ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत रत्न और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मध्यप्रदेश में मंगलवार को सात घंटे बिताए। इंदौर पहुंचकर देवास और सीहोर होते हुए भोपाल पहुंचे। सीएम आवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। सचिन ने मुख्यमंत्री को अपने फाउंडेशन की ओर से प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। सचिन तेंदुलकर का फाउंडेशन प्रदेश में परिवार फाउंडेशन के साथ मिलकर काम कर रहा है। चौहान ने कहा कि अप्रैल में संदलपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित होगा, जिसमें सचिन को बुलाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सचिन के फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों में राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। जो भी जरूरत होगी उसमें जिला प्रशासन का सहयोग उन्हें मिलेगा। सरकार उनके साथ मिलकर काम करेगी। तेंदुलकर सीहोर जिले में भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री चौहान से निवास पर भेंट करने आए थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को क्रिकेट के लिए प्रेरित करने में उनका योगदान सराहनीय है। पूरा देश आपका दिल से सम्मान करता है। देश के लिए खेलना गौरव की बात है। ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध मैच में आपने दोहरा शतक बनाकर सभी का दिल जीत लिया था। विश्व के महान खिलाड़ी सचिन ने 16 नवम्बर, 2013 को इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया था।

सचिन ने सीहोर जिले के एक गांव में बच्चों के साथ क्रिकेट खेला।
- फोटो : सोशल मीडिया
रतिराम बरेला की गेंद पर लगाया सिक्स
सीहोर के सेवनिया में सचिन ने बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। इस दौरान रतिराम बरेला की गेंद पर छक्का भी लगाया। रतिराम इस बात को लेकर बहुत खुश हैं कि उसने क्रिकेट के भगवान के सामने गेंदबाजी की। उन्होंने श्री रामकृष्ण विवेकानंद सेवा कुटीर विद्यालय का निरीक्षण भी किया। यहां गरीब बच्चों को फ्री शिक्षा दी जाती है। यहां वे बच्चों के साथ क्रिकेट खेले।
देवास में 650 बच्चों के लिए बनवा रहे आवासीय विद्यालय
सचिन ने बताया कि देवास में एक निजी संस्था की देखरेख में 2,300 बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे हैं। इसी संस्था की मैं मदद कर रहा हूं। पिता का सपना था कि गरीब बच्चों को लेकर कुछ किया जाए। उनका सपना ही पूरा हो रहा है। वो अगर आज हमारे बीच होते तो बहुत खुश होते। सचिन मध्य प्रदेश में करीब 7 घंटे रहे। देवास जिले के खातेगांव में संदलपुर गांव में कोलकाता की संस्था परिवार एजुकेशन सोसाइटी भी काम कर रही है। सचिन ने परिवार संस्था की सिस्टर निवेदिता विद्यापीठ की निर्माणाधीन बिल्डिंग का दौरा किया। वहां निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। यह 650 बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय होगा।