फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   6 year old bitten by group of stray dogs in MP

मध्यप्रदेश: 6 साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, आईसीयू में भर्ती

Thu, 20 Sep 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 20 Sep 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
6 year old bitten by group of stray dogs in MP

मध्यप्रदेश के भोपाल में मंगलवार की शाम एक 6 साल का बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान वहां सात कुत्तों का झुंड आ गया और आदित्य नाम के उस बच्चे पर हमला कर दिया।


loader

बच्चे के दोस्तों के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां पुष्पा वहां आ गई। जब उन्होंने देखा कि उनके बेटे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया है तो वह घबराकर बेहोश हो गईं। इसके बाद घर की छत पर घूम रहे आदित्य के पिता ने ये सब देख लिया और वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उसे कुत्तों से बचाया।

जानकारी के मुताबिक आदिवित्य को मुंह, सिर, हाथ और कमर पर कुत्तों ने दांतों और पंजों से हमला किया। जिससे गहरे घाव हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उसे करीब 100 टांके लगाए गए। इस वक्त आदिवित्य सुदिति अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।

अस्पताल के निर्देशक अनिल गर्ग का कहना है कि अब वह खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि उसके शरीर का शायद ही कोई ऐसा हिस्सा बचा हो जिसपर घाव नहीं आया है।

वहीं बच्चे के पिता दीपक दीवान का कहना है कि नगर पालिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो कुछ उनके बेटे के साथ हुआ उससे भोपाल नगर निगम (बीएमसी) की लापरवाही का पता चलता है। अब वह बीएमसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। बीएमसी को गली में घूमने वाले जानवरों के लिए 2 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। वही इसके लिए जिम्मेदार हैं।
 
एफआईआर तभी हो सकती है जब कुत्ता पालतू हो

मामले पर डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी का कहना है कि कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती क्योंकि वह गली के आवारा कुत्ते थे। अगर बच्चे को किसी पालतू कुत्ते ने काटा होता तो वह उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करते। पुलिस अफसर ने कहा कि बच्चे के पिता बीएमसी से मुआवजे का दावा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed