{"_id":"6406b64ebd81d83e860c9bb3","slug":"50-buffaloes-were-being-brutally-transported-in-a-container-police-seized-vehicle-and-arrested-two-accused-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कंटेनर में क्रूरतापूर्वक ले जाई जा रहीं थी 50 भैंसे, पुलिस ने वाहन जब्त कर दो आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कंटेनर में क्रूरतापूर्वक ले जाई जा रहीं थी 50 भैंसे, पुलिस ने वाहन जब्त कर दो आरोपियों को पकड़ा
Tue, 07 Mar 2023 09:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 07 Mar 2023 09:28 AM IST
सार
तेंदुखेड़ा पुलिस ने एक कंटेनर में 40 भैंसों और 10 पड़ा को ले जाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कंटेनर से पशु दमोह से कानपुर ले जाए जा रहे थे। मवेशियों की कीमत 14 लाख 80 हजार है।
विज्ञापन
वह कंटेनर जिससे पशुओं का निर्यात किया जा रहा था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले की तेंदुखेड़ा पुलिस ने बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान एक कंटेनर पकड़ा और जब उसके अंदर देखा तो 50 भैंसे और पड़ा क्रूरतापूर्वक भरे हुए थे। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और भैंसों को गौ शाला भिजवाया। पुलिस को सूचना मिली कि जबलपुर मार्ग से आने वाले एक कंटेनर में मवेशी भरे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बड़े वाहनों की तलाशी शुरू की और रात 9:45 बजे मवेशियों से भरा कंटेनर तेंदुखेड़ा तिराहे पकड़ा।
पुलिस ने जांच की तो कंटेनर के अंदर भैंस और पड़ा भरे हुए थे, बाद में पुलिस ने वाहन में सवार दो लोगों को पकड़ा और रात में ही सभी भैंसों को तेंदुखेड़ा विद्यासागर दयोदय गौशाला भिजवाया। सोमवार को दोनों आरोपियों पर पशु अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर वाहन को जब्त किया।
तेंदूखेड़ा एसडीओपी डीएस ठाकुर ने बताया कि जिस कंटेनर को पकड़ा गया था उसमें 40 भैंस थी और 10 पड़ा थे, जिसकी कीमत 14 लाख 80 हजार है। कंटेनर जब्त किया गया है, जो दो लोग आरोपी हैं, उनमें सरफराज और इमरान भैसों को लेकर कानपुर जा रहे थे, जिनको तेंदुखेड़ा पुलिस ने पकड़ा है।