फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   3 teenagers drowned in Kerwa Dam: They went to make a picnic asking to come after sometime from home, one was the only brother of three sisters

भोपाल के केरवा डेम में 3 नाबालिग डूबे: घर से पिकनिक बनाने गए थे 4 दोस्त, गहरे पानी में डूबने से मौत

Fri, 15 Apr 2022 10:22 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 15 Apr 2022 10:22 AM IST
सार

राजधानी भोपाल के केरवा डेम में गुरुवार को 3 किशोरों की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
3 teenagers drowned in Kerwa Dam: They went to make a picnic asking to come after sometime from home, one was the only brother of three sisters
भोपाल में तीन किशोर डूबे - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजधानी भोपाल के केरवा डेम में गुरुवार को 3 नाबालिगों की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
रातीबढ़ थाना पुलिस के अनुसार निशांत जैन, मोहित और शुभम अपने एक अन्य दोस्त के साथ केरवा डेम पिकनिक मनाने गए थे। इन सभी की उम्र 17 से 18 साल के बीच है। यह तीनों दोपहर 3.30 बजे केरवा डेम में नहाने के लिए उतर गए और इनका एक दोस्त बाहर खड़े होकर देख रहा था। कुछ ही देर में तीनों डेम के सबसे गहराई वाली जगह में पहुंच गए, जहां वह डूबने लगे। किनारे खड़े उनके दोस्त ने उनको बचाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन लोगों के मदद करने पहुंचने से पहले ही तीनों डेम में डूब गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तीनों की मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार बच्चे घर से कुछ देर में आने की बात कहकर निकले थे। मृतक मोहित और शुभम 7 नंबर के रहने वाले थे। वहीं, निशांत जैन एमपी नगर जैन मंदिर के पास रहता था। वह तीन बहनों का एकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed