{"_id":"65c9c6511caea76cd003b7f7","slug":"3-firings-from-2-guns-at-a-wedding-ceremony-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शादी समारोह में 2 बंदूक से हुई 3 फायरिंग, वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शादी समारोह में 2 बंदूक से हुई 3 फायरिंग, वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने लिया संज्ञान
Mon, 12 Feb 2024 12:48 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:48 PM IST
सार
MP News: यूपी, बिहार के तर्ज में अब एमपी में भी शादी समारोह में बंदूकों से गोलियां चलाने की परंपरा शुरू हो गई है। शायद यही कारण है कि कुछ अज्ञात लोग बिना किसी डर और भय के 2 अलग-अलग बंदूकों से 3 हर्ष फायरिंग करते हुए नाचते नजर आ रहे है, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो माधवनगर थाना क्षेत्र के अमीरगंज इलाके की बताई गई है, जहां किसी शादी समारोह के बीच क्षेत्र के ही कुछ अज्ञात युवक हर्ष फायरिंग करते हुए अपनी खुशी दिखाते नजर आए।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। हालांकि वीडियो वायरल होते ही कटनी पुलिस एक्शन मोड पर आई और वीडियो की जांच में जुट गई। माधवनगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया में उन्हें भी वीडियो मिला है, जो काफी पुराना है, लेकिन वो माधवनगर के ही अमीरगंज का ही है। इसकी पुष्टि करते हुए कहा की आरोपी कौन है इसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही ये बंदूके वैध है या अवैध, इसका पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
