फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maa Tujhe Pranam News ›   maa tujhe pranam, Alakh aazadi ki

जोश...जुनून और जज्बे का जन सैलाब

Thu, 17 Jul 2014 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 17 Jul 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
maa tujhe pranam, Alakh aazadi ki

राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकेंड के लिए 15 अगस्त को रुकें। यह संदेश देने के लिए पिनकॉन ग्रुप द्वारा प्रस्तुत और दीक्षा हाउसिंग एवं नील ग्रुप के सहयोग से शुरू अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' का शनिवार को आगाज हुआ।

विज्ञापन


इस दौरान आगरा कालेज खेल मैदान से शहीद स्मारक तक डेढ़ किमी लंबे मशाल जुलूस में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हाल ये था कि जुलूस में शामिल सैलाब का एक सिरा शहीद स्मारक तक पहुंच गया, तब तक आखिरी छोर के लोग मैदान पर ही थे।
विज्ञापन


आगरा कालेज खेल मैदान पर स्वतंत्रता आंदोलन के नायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों चिम्मन लाल जैन, ईलम सिंह, विजय शंकर चतुर्वेदी, सरोज गौरिहार और नरेश चंद्र सेठ ने देश के भविष्य होनहार बच्चों को प्रतीक के रूप में मशाल सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में आगरा का नाम रोशन करने वाले बच्चों मयंक पाठक, सोनिया नेगी, समय सैनी, प्रीति अग्रवाल, भानु प्रताप सिंह और हर्षित सिंह के हाथ मशाल दी। मशाल जुलूस 'अलख आजादी की' को आगरा कालेज के प्राचार्य डा. मनोज रावत और हरविजय वाहिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मशाल थामकर जुलूस में शहर के 32 से ज्यादा स्कूलों के बच्चों के साथ स्वाट के जवान, एनसीसी के कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, राजनीतिक दलों, महिला संगठनों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाएं, औद्योगिक संगठनों, पर्यटन संगठनों के लोग शहीद स्मारक तक पहुंचे।

यहां डीएम पंकज कुमार, एसएसपी शलभ माथुर, मेयर इंद्रजीत आर्य, सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, विधायक डा. धर्मपाल सिंह, जगन प्रसाद गर्ग, योगेंद्र उपाध्याय, भगवान सिंह कुशवाहा ने प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया। अमर उजाला अभियान के बाद शहीद स्मारक के बदले हुए माहौल के बीच लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को नमन किया और श्रद्धांजलि दी।


'अलख आजादी की' कार्यक्रम में अमर उजाला के साथ सह प्रायोजक आरजीपीजी ग्रुप, आगरा कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन, हास्पीटेलिटी पार्टनर द ग्रांड इंपीरियल, आउटडोर पार्टनर जिमिक, इलेक्ट्रानिक मीडिया पार्टनर इन डिजिटल-मून टीवी, रेडियो पार्टनर 92.7 एफएम तथा अर्पित वीडियो का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed