फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   work start in Police Line for making mask and sanitizer

पुलिस लाइनों में भी शुरु हुआ मास्क और सैनिटाइजर बनाने का काम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
work start in Police Line for making mask and sanitizer
- फोटो : AMAR UJALA
पुलिस लाइनों में भी शुरु हुआ मास्क और सैनिटाइजर बनाने का काम -बाजार में नहीं मिल रहा मास्क और सैनिटाइजर अमर उजाला ब्यूरो लखनऊ। जेलों के बाद अब पुलिस लाइन में भी मास्क और सैनिटाइजर बनाने का काम शुरू हो गया है। मथुरा और आगरा की पुलिस लाइन में मास्क और सैनिटाइजर बनाए जा रहे हैं। यह मास्क पुलिस कर्मियों की जरूरतों को पूरा करेंगे। जानकारी के अनुसार पुलिस महकमे में फंड मुहैया कराने के बाद भी लोगों को मास्क नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह यह है कि पहले पुलिस के पास इसके लिए फंड नहीं था। फंड आया तो बाजार से मास्क गायब हो गया। मेडिकल स्टोर और अस्पतालों में मास्क अव्वल तो मिल नहीं रहे और मिल भी रहे हैं तो बढ़े हुए दाम पर। ऐसे में पुलिस लाइनों में इसके लिए काम शुरू किया गया है। आगरा रेंज के आईजी ए सतीश गणेश बताते हैं कि मास्क की किल्लत को देखते हुए आगरा रेंज के कुछ जिलों में इस तरह का काम शुरू हुआ है। यह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी को लगातार चौराहों पर खड़े होकर ड्यूटी करनी पड़ रही है। पुलिस के पास फंड तो है लेकिन मास्क बाजार में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जेलों की तर्ज पर पुलिस लाइनों में भी मास्क और सैनिटाइजर बनाए जा रहे हैं, जो पुलिस कर्मियों के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
यासिर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed