फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman saved life of girl in lucknow

शाबाश सविताः छात्रा को ट्रेन के आगे से खींचकर बचाया, पूछने पर बताई जान देने की वजह

Sat, 23 Jun 2018 01:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Jun 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
woman saved life of girl in lucknow
सविता - फोटो : amar ujala

निगोहां में रेलवे ट्रैक पर जान देने जा रही बीएससी की छात्रा को बहादुर सविता ने ट्रेन के आगे से खींचकर बचाया। ट्रैक पर बैठी छात्रा पर सविता की नजर तब पड़ी जब नजदीक पहुंच चुकी ट्रेन ने काफी लंबा हॉर्न बजाया। सविता को कुछ समझ में नहीं आया। आननफानन उसने ट्रैक पर दौड़ लगाई और नजदीक पहुंच चुकी ट्रेन के आगे से छात्रा को खींचकर उसकी जान बचाई।

विज्ञापन


उन्नाव में मौरावां के बलुवाखेड़ा निवासी किसान हरिनाम की बेटी वंदना बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। मंगलवार दोपहर वह चुपके से पिता और बहन की पिटाई से नाराज होकर घर से भाग गई। वह देर शाम लालपुर स्थित रेलवे ट्रैक पर जान देने पहुंच गई। गांव की सविता ट्रैक के पास ही खड़ी थी। उसने ट्रेन काफी देर से लंबा हॉर्न लगाते सुना।
विज्ञापन


अचानक उसने देखा कि एक युवती रेलवे ट्रैक पर बैठी है। ट्रेन के पहुंचने से पहले ही सविता ने दौड़ लगाकर छात्रा को ट्रैक से खींचकर उसकी जान बचाई। जिसके बाद सविता छात्रा को अपने साथ लेकर निगोहां थाने पहुंची। छात्रा ने बताया कि पिता हरिनाम, बड़ी बहन शैलकुमारी उसको बेवजह ही पीटते और प्रताड़ित करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पूछतांछ के बाद छात्रा के परिवारीजनों को थाने बुलाया। जहां छात्रा ने पिता के साथ जाने से इन्कार कर दिया। तीन घंटे महिला सिपाही और सविता ने समझाया जिसके बाद छात्रा घर जाने को तैयार हुई। इस पर पुलिस ने छात्रा को परिवारीजनों के सुपुर्द किया। पिता हरिनाम ने बताया कि मंगलवार को बेटी नाराज होकर घर से कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन की गई न मिलने पर मौरावां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सविता के बहादुरी को पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने खूब सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed