फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman in lucknow leaves in laws house for toilet

शौचालय न होने पर बहू ने छोड़ा घर, बेटा भी साथ गया

Mon, 23 May 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 May 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
woman in lucknow leaves in laws house for toilet
पत‌ि सुरेश के संग माया - फोटो : amar ujala

लखनऊ से सटे बीकेटी में गांव चक वनकट में शौचालय न होने से नाराज होकर एक विवाहिता ससुराल से मायके वापस चली गई। विवाहिता के साथ उसका पति भी चला गया। विवाहिता का कहना है कि जब तक शौचालय नहीं बनेगा वह ससुराल नहीं आयेगी। 

विज्ञापन


बहू के जाने से उसके सास-ससुर व अन्य परिजन परेशान है। बीकेटी के गांव दौलतपुर के मजरा चक वनकट निवासी किसान महावीर लोधी पेशे से मजदूर है।उनके परिवार में पत्नी महादेई,पुत्र दिनेश कुमार,सुरेश कुमार,कमलेश है।
विज्ञापन


घर में शौचालय न होने के चलते महावीर लोधी के बडे पुत्र दिनेश कुमार की शादी अब तक नहीं हो सकी हैं। महावीर ने घर में शौचालय ने होने की बात छिपाकर महावीर ने अपने मंझले पुत्र सुरेश की शादी अप्रैल 2014 में पारा क्षेत्र के जलालपुर की युवती मायादेवी से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा आठ पास युवती मायादेवी शादी के बाद जब ससुराल वापस आई तो घर में शौचालय ने होने पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर विवाहिता का हंगामा तो शांत कर दिया लेकिन अगले ही दिन विवाहिता मायादेवी ससुराल से वापस मायके चली गई। 

कई परिवारों में नहीं हैं शौचालय

woman in lucknow leaves in laws house for toilet
बहू ने उठाया साहस‌िक कदम - फोटो : amar ujala

पत्नी के साथ पति सुरेश भी अपनी ससुराल पहुंच गया। तब से पति-पत्नी वहीं रह रहे है। महीने भर पहले विवाहिता मायादेवी ने मायके में ही एक  पुत्र को जन्म दिया है। पुत्र व बहू के मायके में होने और पोते का अब तक मुंह न देख पाने से मजदूर महावीर व उसकी पत्नी महादेई,अन्य परिजन परेशान है।

परिवार के लोग अब विवाहिता माया को मनाने और घर में जल्द से जल्द शौचालय बनाने की तैयारी कर रहे है। प्रधान के घर में भी नहीं है शौचालयइस गांव के प्रधान सुंदरलाल के घर में भी अब तक शौचालय नहीं है।

मजदूर महावीर लोधी के घर की हालत देख और अपने पुत्र की शादी तय होने पर प्रधान ने भी घर में शौचालय बनवाना शुरु कर दिया है। ग्राम पंचायत दौलतपुर में कुल 58,उसके मजरा चक वनकट में 93,मजरा लौहंगपुर में 85 परिवार है।

गांव दौलतपुर में 25,चक वनकट में 35 व लौहंगपुर में 30 परिवारों में शौचालय नहीं है। खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायत दौलतपुर व उसके सभी मजरों में सभी परिवारों में शौचालय बनाये जाने के लिए एक योजना शुरु की गई है। जल्द ही इस ग्राम पंचायत के सभी घरों में शौचालय होगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed