{"_id":"5b65f08b4f1c1be2588b5036","slug":"up-pcs-examination-postponed-due-to-record-no-of-application","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पीसीएस परीक्षा टली, छह लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी पीसीएस परीक्षा टली, छह लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
PCS Examination 2018
आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि पीसीएस-2018 परीक्षा में अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए परीक्षा टालने का निर्णय लिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया छह जुलाई से शुरू हुई थी, जो छह अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा में पिछले पांच वर्षों के दौरान आवेदनों की संख्या का औसत साढ़े चार लाख के आसपास रहा है लेकिन इस बार अब तक 6,47,000 अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। आवेदन की प्रक्रिया छह जुलाई से शुरू हो हुई थी, जो छह अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन
इस बार आवेदनों की संख्या में अब तक दो लाख का इजाफा हो चुका है। अंतिम तिथि छह अगस्त तक आवेदनों की संख्या और बढ़ जाएगी। ऐसे में आयोग को आठ-दस नए जिलों में केंद्र बनाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
केंद्र आवंटन से पहले वहां के जिलाधिकारियों से बात करनी होगी और केंद्रों का सत्यापन कराना होगा, इसके बाद परीक्षा केंद्र फाइनल किए जाएंगे। केंद्र आवंटन का काम छह अगस्त को आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू हो सकता है और यह सब करने के लिए आयोग को महज 12 दिन का वक्त मिल रहा था।
Trending Videos
राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा भी स्थगित
आयोग ने पीसीएस-2018 और एसीएफ/आरएफओ-2018 की प्रारंभिक परीक्षा की नई तिथि 28 अक्तूबर निर्धारित की है। उसी दिन राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा-2017 भी प्रस्तावित है। ऐसे में 28 अक्तूबर को प्रस्तावित स्क्रीनिंग परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के अनुसार इस परीक्षा की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X