फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए झोपड़ी में रहने वाले अखिलेश के इस मंत्री से, खर्चा चलाने के लिए जोड़ते थे पंचर

Sun, 12 Mar 2017 11:49 AM IST
अतुल अवस्थी/अमर उजाला, बहराइच
अतुल अवस्थी/अमर उजाला, बहराइच Updated Sun, 12 Mar 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
up mla bansidhar baudh lives simple life style
एमएलए वंशीधर

राज्यमंत्री का नाम लेते ही चकाचौंध भरी जिंदगी सामने आती है। लेकिन प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री में शुमार होने वाले बहराइच के बलहा विधानसभा क्षेत्र के बंशीधर बौद्ध की तस्वीर इससे कुछ इतर है। वर्ष 2015 के उपचुनाव में बसपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले बंशीधर बौद्ध चुनाव जीतकर सदन पहुंचे। 

up mla bansidhar baudh lives simple life style
व‌िधायक वंशीधर
कभी जंगल की रखवाली करते थे फिर जनता के चौकीदार बने। फिर भी गोबर सानी और खेत की जोताई से सुबह होती है।

खेती से चलाते हैं घर का खर्च

up mla bansidhar baudh lives simple life style
वंशीधर
परिवार को राजनीति से लेनादेना नहीं। 17वीं विधानसभा की जंग में मैदान में ताल ठोंक रहे हैं, लेकिन जीतने या हारने की चिंता नहीं। बोले जनता के लिए जिंदगी जी रहा हूं, जीतू या हारूं,  उससे क्या मतलब। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
up mla bansidhar baudh lives simple life style
वंशीधर
सादगी के बल पर राज्यमंत्री का ओहदा पा गए। एक वक्त घर का खर्चा चलाने के ल‌िए वंशीधर ने पंचर भी जोड़ा है। लालबत्ती में नईबस्ती गांव पहुंचे, लेकिन जस के तस रहे। न तो पक्का घर बना न ही राज्यमंत्री की ऐंठ चेहरे पर आ सकी। 
विज्ञापन
up mla bansidhar baudh lives simple life style
वंशीधर
अहाते में मवेशियों की गोबर सानी से सुबह होती है। इसका खुलासा अमर उजाला ने जनवरी 2015 ने किया था। खेत जोतते हुए बंशीधर बौद्ध की तस्वीर सामने आई तो प्रदेश ही नहीं देश चौंका। फिर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री का ओहदा मिला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed