फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher couple tried to save crane life

सड़क पर पड़े सारस की जान बचाने के लिए कहां तक गए ये पति-पत्नी!

Fri, 24 Jun 2016 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 24 Jun 2016 05:11 PM IST
सार

  • सारस की जान बचाने हरदोई से लौटे शिक्षक दंपती
  • हाईटेंशन लाइन से बुरी तरह झुलसे सारस को देख जगी दया 
  • मंजिल छोड़ 80 किमी दूर से आए लखनऊ जू लेकर 

विज्ञापन
teacher couple tried to save crane life
‌शिक्षक दंपती - फोटो : amar ujala

विस्तार

वर्तमान समय में जहां लोग सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति को देख मुंह फेरकर चल देते हैं, वहीं एक शिक्षक दंपती ने हाईटेंशन लाइन से झुलसे राज्यपक्षी सारस की जान बचाने के लिए हरसंभव कोशिश की।

विज्ञापन


अपने गंतव्य के करीब पहुंच चुके शिक्षक दंपती करीब ढाई-तीन घंटे का सफर तय करने के बाद घायल सारस को लेकर वे लखनऊ जू पहुंचे, लेकिन यहां पता चला कि रास्ते में ही वह दम तोड़ चुका था।  
विज्ञापन


एक प्रतिष्ठित स्कूल के शिक्षक कानपुर रोड निवासी देवेंद्र नैथानी अपनी पत्नी अपर्णा नैथानी के साथ बुधवार दोपहर निजी काम से हरदोई के मल्लावां जा रहे थे।

रास्ते में लखनऊ से करीब 80 किमी. दूर संडीला गौसगंज के पास उन्हें खेत में हाईटेंशन लाइन से टकराकर गिरता हुआ सारस दिखा, जो बुरी तरह झुलस चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सारस ने रास्ते में ही तोड़ ‌दिया था दम

teacher couple tried to save crane life
सारस - फोटो : amar ujala

देवेंद्र ने 100 नंबर डायल किया, जिस पर उन्हें हरदोई पुलिस के अधिकारियों के नंबर दे दिए गए। वहां से भी संतोषजनक जवाब न मिलने पर मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क किया।

वहां से उन्हें लखनऊ प्राणि उद्यान के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. उत्कर्ष शुक्ला का नंबर मिला। उनसे बात करने के बाद दंपती ने ग्रामीणों की मदद से घायल सारस को कार में शिफ्ट किया और लखनऊ के लिए गाड़ी भगा दी।

लखनऊ जू आने पर डॉ उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि सारस रास्ते में ही दम तोड़ चुका था।  बृहस्पतिवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed