{"_id":"58465dfe4f1c1be35944875e","slug":"student-ekta-honored-for-eye-donation-by-governor-in-kgmu-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेन ट्यूमर से गई रोशनी तो कर दिया नेत्रदान, राज्यपाल ने किया सम्मानित","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
ब्रेन ट्यूमर से गई रोशनी तो कर दिया नेत्रदान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Dec 2016 02:01 PM IST
विज्ञापन
एकता पांडे को सम्मानित करते राज्यपाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को स्टेट ऑफ द आर्ट आईबैंक के उद्घाटन पर राज्यपाल राम नाईक ने पिछले साल नेत्रदान करने वाली पुनर्वास विश्वविद्यालय की छात्रा एकता को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि नेत्रदान सबसे बड़ा दान है क्योंकि इस दान से दूसरे व्यक्ति को जीवन में असीम खुशी मिलती है। ब्रेन ट्यूमर के बाद आंख की रोशनी चली गई।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि कार्निया ठीक है लेकिन आंख के भीतर की कुछ नसों में दिक्कत के चलते रोशनी लौट नहीं सकती है। बस्ती की एकता पांडे को जब ये पता चला तो उन्होंने डॉक्टर से पूछा कि क्या उसकी कार्निया से दूसरों को रोशनी मिल सकती है।
विज्ञापन
डॉक्टर ने हां किया तो एकता ने नेत्रदान का फैसला लिया। एकता बताती हैं कि उन्होंने सितंबर 2015 में कार्निया डोनेट कर दी। एकता शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय से इतिहास एमए की स्टूडेंट हैं।
पिता विनोद कुमार पांडे लेखपाल हैं व मां उषा पांडे गृहणी। बड़ा भाई अंकित बैंक मैनेजर हैं। एकता ने बताया कि जो आंखें उनके लिए किसी काम की नहीं थी वो किसी और के काम आ सके इससे बड़ी बात क्या होगी।
एकता का सपना है कि वो आगे चलकर बड़ी सिंगर और रिसर्चर बनकर देश का नाम रोशन करें। छोटी उम्र में इतना बड़ा कदम उठाने पर राज्यपाल राम नाईक ने एकता को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।