{"_id":"5c481ac4bdec22738563d658","slug":"seventy-years-old-woman-fights-with-robber-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"70 साल की बुजुर्ग महिला ने लुटेरे के ऐसे छुड़ाए छक्के, बिना पैंट के ही भागा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
70 साल की बुजुर्ग महिला ने लुटेरे के ऐसे छुड़ाए छक्के, बिना पैंट के ही भागा
Wed, 23 Jan 2019 01:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
उमा कपूर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में 70 वर्ष की बुजुर्ग महिला अकेली थीं। लुटेरे को लगा कि ये मौका अच्छा है। शाम ढलते ही पिस्तौल लिए घर में बेखटके घुस गया। पर, बहादुर महिला ने उसके ऐसे छक्के छुड़ाए कि कुछ ही मिनटों में ही उसे जान बचाकर भागना पड़ा।
मामला कृष्णानगर इलाके का है। मोहल्ला न्यू सरदारी खेड़ा में सराफा व्यवसायी मोहित कपूर की 70 वर्षीय मां उमा कपूर घर पर अकेली थीं। शाम सात बजे शाम 7 बजे एक बदमाश ने छोटा मेनगेट खोला और घर में आ धमका। हेलमेट व चश्मा लगाए बदमाश ने उमा पर पिस्तौल तान दी। जान से मारने की धमकी देते हुए लॉकर की चाबी मांगने लगा। उन्हें बरामदे से धकेलते हुए कमरे की तरफ ले चला।

बिना डरे भिड़ गईं और छीन ली पिस्तौल
बुजुर्ग उमा ने मौका मिलते ही झपट्टा मारा और लुटेरे से पिस्तौल छीन ली। अचानक हमले से लड़खड़ाए बदमाश ने हेलमेट उतार कर हमला करना चाहा लेकिन बहादुर उमा उससे भिड़ गईं। हेलमेट और चश्मा फर्श पर जा गिरा।
हमले से तिलमिलाए बदमाश ने दस्ताने उतारे और बैग किनारे फेंकने के साथ गेट की तरफ भाग रहीं उमा को पकड़ने की कोशिश की। उमा ने धक्का देकर गिराया और उसका पैंट मजबूती से पकड़ने के साथ शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोगों को आते देख लुटेरे ने आननफानन में बेल्ट खोली और पैंट भी छोड़कर भाग निकला।

एयर पिस्टल लेकर आया था बदमाश
सराफा व्यवसायी के घर पर लूट के प्रयास का पता चलते ही व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने पुलिस अफसरों को फोन किया। प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने बताया कि बदमाश एयर पिस्टल लेकर वारदात अंजाम देने आया था। बुजुर्ग उमा की दिलेरी से उसे भागना पड़ा। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर लुटेरे का पता लगाया जाएगा।
रेकी का अंदेशा
पुलिस का कहना है कि मोहित कपूर रोजाना की तरह सुबह अपनी दुकान पर गए थे। पत्नी भी उनका हाथ बंटाती हैं। दोनों बच्चे शाम को कोचिंग जाते हैं। इस दौरान बुजुर्ग उमा घर पर अकेली रहती हैं। आशंका है कि बदमाश ने रेकी करके पता लगाया और घर में अकेली उमा को पिस्तौल दिखाकर लूटने की साजिश रची थी।