जानिए अपनी बहन को सांड़ से बचाने वाले दिव्यांश से क्या बोले पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल पहले सांड़ के एक हमले में अपनी पांच वर्षीय बहन की जान बचाने वाले बाराबंकी शहर के निवासी कुंवर दिव्यांश सिंह ने सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात की।
प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत से उत्साहित दिव्यांश ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री ने हमें प्रेरित और उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि साल में एक जीवनी जरूर पढ़ें और जीवन को बेहतर बनाने के लिए जो भी विचार मन में आएं उन पर अमल करें और असफल होने से कभी न डरें। दिव्यांश ने बताया कि पहले तो काफी घबराहट हो रही थी लेकिन जब बातचीत शुरू हुई तो बहुत अच्छा लगा।
बता दें कि बाराबंकी निवासी 16 वर्षीय कुंवर दिव्यांश सिंह को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। जिस पर पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात कर दिव्यांश को आशीर्वाद दिया और उनका उत्साह बढ़ाया। दिव्यांश को यह पुरस्कार तीन साल पहले अपनी बहन की सांड़ के हमले से भिड़कर जान बचाने के लिए दिया जा रहा है। इससे पहले भी दिव्यांश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व राज्यपाल रामनाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित कर चुके हैं।
ये था पूरा मामला
शहर के मखदूमपुर दशहराबाग निवासी कुंवर दिव्यांश सिंह 30 जनवरी 2018 को अपनी पांच वर्षीय बहन समृद्धि समेत आठ अन्य स्कूली बच्चों के साथ लौट रहा था। तभी शहर के रोडवेज बस अड्डे के निकट एक सांड़ ने उसकी बहन पर हमला कर दिया। बहन की जान का खतरा देख दिव्यांश ने बहादुरी और अदम्य साहस दिखाते हुए अपने स्कूली बैग से ही हमलावर सांड़ से भिड़ गया और आखिर में सांड़ को भगाकर बहन की जान बचा ली।
इस दौरान उसके दाहिना हाथ में चार जगह फ्रैक्चर हो गया। कुंवर की इस बहादुरी की चर्चा पूरे प्रदेश में हुई थी। तीन साल बाद उसे राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
दिव्यांश को इससे पहले भी 2018 में राष्ट्रीय बाल कल्याण परिषद द्वारा ‘रानी लक्ष्मीबाई वीरता’ पुरस्कार मुख्यमंत्री द्वारा दिया जा किया जा चुका है। वर्ष 2019 में जीवन रक्षा पदक से नवाजा जा चुका है।