{"_id":"5edfb7c08ebc3e430b25525a","slug":"lucknow-songwriter-corona-song-to-be-broadcast-on-us-radio-channel-of-california","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में गूंजेगा लखनऊ के गीतकार-गायक का कोरोना गीत, कैलिफोर्निया के चर्चित रेडियो चैनल पर होगा प्रसारित","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
अमेरिका में गूंजेगा लखनऊ के गीतकार-गायक का कोरोना गीत, कैलिफोर्निया के चर्चित रेडियो चैनल पर होगा प्रसारित
Wed, 10 Jun 2020 12:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
राजेश अरोरा
- फोटो : amar ujala
राजधानी के गीतकार व कवि राजेश अरोरा ‘शलभ’ का लिखा और गाया हुआ कोरोना गीत अमेरिका में गूंजेगा। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ‘चलो हम कोरोना को जड़ से मिटा दें...’ गीत लिखा था। यह गीत 12 जून को कैलिफोर्निया के चर्चित रेडियो चैनल में जागरूकता कार्यक्रम में बजाया जाएगा।
यूपी पावर कॉपोरेशन से अधीक्षण अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए नगर के चर्चित कवि गीतकार राजेश अरोरा ‘शलभ’ ने लॉकडाउन के दौरान कोरोना से बचाव और जागरूकता को लेकर दर्जनभर रचनाएं लिखीं।
मंगलवार को उन्होंने बताया कि गाने में उनका साथ नई दिल्ली की गायिका नीरू ने दिया है। गाने की अवधि लगभग 6:24 मिनट है और एक एप के माध्यम से रिकॉर्डिंग की है।
विज्ञापन
12 की सुबह बजेगा गीत
अमेरिका के रेडियो चैनल बॉली एफएम 92.3 ने कई भारतीय गीतों (कोरोना जागरूकता को लेकर) में से इस गीत को चुना है। ये भारतीय समय के अनुसार 12 जून की सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे के मध्य प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गाता रहे मेरा दिल’ में सुना जा सकेगा।
मालूम हो कि नगर के मंचों पर एक हजार से अधिक काव्य पाठ कर चुके गीतकार राजेश कई दशकों से आकाशवाणी और दूरदर्शन से भी जुड़े हुए हैं। हास्य व्यंग्य, गीतों के संग्रह की उनकी डेढ़ दर्जन से अधिक कृतियां और पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

11 मई को लिखा गया फाइट अगेंस्ट करोना गीत
अगर हाथ धोने की आदत बना लें!
तो ये जंग आसान, कर के दिखा दें!!
जो नियमों का पालन करें हम जतन से!
तो हम इस कोरोना को जड़ से मिटा दें !!
मदद जितनी मुमकिन है, की जा रही है!
जरा आप कांधे से कांधा मिला दें!!
अगर हाथ धोने की आदत बना लें!
खुलें सब दुकानें, मिटें सब विराने!
मगर चारागर, आस कुछ तो जगा दें!! (चारागर: चिकित्सक लोग )
जो नियमों का पालन करें हम जतन से!
कोरोना से जो बंदे ठीक हो गए हैं!
वो दे प्लाज्मा, जां किसी की बचा लें!!
अगर हाथ धोने की आदत बना लें!
कभी ‘वायरस’ ये हमें छू न पाए!!
चलो इस तरह सबको रहना सिखा दें!!
जो नियमों का पालन करें हम जतन से!
तो हम इस कोरोना को जड़ से मिटा दें !!
अगर हाथ धोने की आदत बना लें!
तो ये जंग आसान कर के दिखा दें!!