फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lucknow: Center busted for providing jobs and fake training in Food Corporation, six arrested

लखनऊ : खाद्य निगम में नौकरी दिलाने व फर्जी ट्रेनिंग कराने वाले सेंटर का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Wed, 16 Feb 2022 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ/अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ/अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 16 Feb 2022 12:01 AM IST
सार

अयोध्या में तारुन इलाके के फतेहपुर कमासिन गांव में बेरोजागर युवकों को ठगने के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोल रखा था। यहां पर भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये वसूलने के बाद ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता था।

विज्ञापन
Lucknow: Center busted for providing jobs and fake training in Food Corporation, six arrested
तारुन के फतेहपुर कमसिन गांव में चल रहा खाद्य विभाग का अवैध ट्रेनिंग सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में तारुन इलाके के फतेहपुर कमासिन गांव में बेरोजागर युवकों को ठगने के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोल रखा था। यहां पर भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये वसूलने के बाद ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता था। इस जालसाज गिरोह का खुलासा एसटीएफ और तारुन पुलिस संयुक्त रुप से किया है। इस मामले में 6 लोगों को दबोचा गया है। तारुन थाने में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक अपना नाम बदलकर गिरोह का संचालन करता था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के सदस्य द्वारा गांव में भारतीय खाद्य निगम की इकाई की स्थापना भी कर लिया है। जिसमें करीब 60 बोरी धान रखा गया था। गिरोह के सदस्य बेरोजगार युवकों से साढ़े तीन लाख ऐंठते थे और उन्हें फर्जी नियुक्त पत्र जारी कर प्रशिक्षण कराते थे। अब तक 50 बेरोजगार युवक इस गिरोह के झांसे में आ चुके हैं। तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा फतेहपुर कमासिन में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास इस गिरोह के सदस्यों ने गांव के अमित वर्मा से भारतीय खाद्य निगम का गोदाम बनाने के लिए जमीन ली थी। बताया गया कि गोदाम बनाने के लिए कोई एग्रीमेंट जमीन का नहीं किया गया है। धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने जमीन पर गोदाम का ढांचा भी खड़ा कर लिया है। जिस पर एफएसडी 96 एवं भारतीय खाद्य इकाई लिखकर धोखाधड़ी का कार्य किए जाने लगा।
विज्ञापन


एसटीएफ की जांच में हुआ खुलासा
गिरोह के सदस्यों द्वारा बेरोजगार युवकों को ठगने का नया फार्मूला बनाया गया। उसके झांसे में कई जिलों के 50 बेरोजगार युवक आकर ठगी का शिकार हो गए है। ठगी के शिकार हुए युवक कौशांबी जिला अंतर्गत ग्राम रतवा पोस्ट शेखपुर रसूलपुर थाना चरवा निवासी बृजेश कुमार शर्मा इसकी शिकायत एसटीएफ लखनऊ से की थी। शिकायत के आधार पर एसटीएफ ने छापा मारकर गोदाम से चार युवकों को हिरासत में लिया और तारुन थाने में रखकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद इस ग्रुप के संचालन का भंडाफोड़ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये लेकर देते थे फर्जी नियुक्ति पत्र
क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि गिरोह के सदस्य बेरोजगार युवकों से साढे़ तीन लाख रुपये की ठगी भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर सकते थे। एक लाख रुपये लेकर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र देकर अपने द्वारा बनाए गए गोदाम में प्रशिक्षण कराते थे। पीड़ित की शिकायत पर एसटीएफ की टीम ने चार युवकों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। गिरोह का एक सदस्य नकुल सिंह निवासी थाना जैतपुर अंबेडकरनगर के नाम से कार्य कर रहा था, जबकि उसका वास्तविक नाम अनुराग प्रजापति निवासी ग्राम सभा कस्तूरीपुर थाना महराजगंज है।

पुलिस ने राज कपूर सिंह उर्फ राजीव माथुर निवासी ग्राम कस्तूरीपुर थाना महाराजगंज जिला अयोध्या, सौरभ सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट काशीपुर थाना वजीरगंज गोंडा हाल पता 538 / 1159 त्रिवेणी नगर सीतापुर रोड लखनऊ, सचिन कुमार श्रीवास्तव उर्फ रंजन ओम प्रकाश श्रीवास्तव निवासी 165 ऊंची मंडी थाना मुट्ठीगंज इलाहाबाद, विशाल प्रजापति उर्फ पंकज निवासी कस्तूरीपुर थाना महाराजगंज जिला अयोध्या, विमल कुमार वर्मा निवासी फतेहपुर कमासिन थाना तारुन अयोध्या, नकुल सिंह उर्फ अनुराग प्रजापति निवासी ग्राम कस्तूरीपुर थाना महाराजगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने बरामद किया सामान व वाहन
थानाध्यक्ष दयाशंकर के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के पास एक लखनऊ नंबर की कार, दो बाइक, 19 हजार 290 रुपये नगद, 11 मोबाइल, एक लैपटॉप, तीन आधार कार्ड, दो पैनकार्ड, एक फिंगरप्रिंट स्नेकर, 10 एटीएम, 12 फर्जी आईडी कार्ड,  एक उपस्थित पंजिका, 10 कूट रचित अंकपत्र, ट्रेनिंग शेड्यूल लेटर 15, तीन चेक बुक व परिचय पत्र  बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed