लखनऊ की बेटी इति ने किया कमाल, सीए परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ की बेटी इति अग्रवाल ने सीए फाइनल में ऑल इंडिया टॉपर बनकर न सिर्फ लखनऊ बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की नवंबर में हुई फाइनल परीक्षा में इति ने 74.88 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इति को 800 में से 599 अंक मिले। खास बात यह है कि इति ने पहले ही प्रयास में फाइनल परीक्षा का दोनों ग्रुप एक साथ पास किया।
आदत बनी टॉप करना
ऐसा लगता हे कि मेधा की धनी इति की आदत बन गई टॉप करना। इति ने देशभर में चौथी बार अव्वल स्थान हासिल किया है। इति के पिता विपिन अग्रवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। इसलिए इति ने भी तय किया कि वह भी सीए बनेगी।
देखें, कब-कब बनी टॉपर
2011 - 12 में आईएससी में 98.75 प्रतिशत अंक के साथ।
2. 2013 - इंटीग्रेटेड प्रोफेशनल कंपीटेंस कोर्स (सीए कोर्स की दूसरी परीक्षा) में।
3. 2015 - कंपनी सेक्रेट्रीज एग्जीक्यूटिव परीक्षा में।
4. 2017 - सीए फाइनल में पहला स्थान हासिल किया।
कामयाबी का राज
परीक्षा की तैयारी की पहले से प्लानिंग करती हैं। कुछ भी हो जाए जो तय कर लिया उससे पीछे नहीं हटती।
लक्ष्य आईएएस अफसर बनना
इति प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है। वे सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।