फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   handicapped saved nurse from drowning in gomti river

नदी में कूदी नर्स, निशक्त ने जान की परवाह किए बिना डूबने से बचाया

Thu, 04 Aug 2016 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 Aug 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
handicapped saved nurse from drowning  in gomti river
इसी युवक ने बचाई नर्स की जान - फोटो : amar ujala

गोमतीनगर इलाके में समतामूलक चौराहा के पास एक नर्स ने मंगलवार रात संदिग्ध हालात में गांधी सेतु से गोमती में कूद गई। ट्राई साइकिल लेकर गुजर रहे दिव्यांग ने उसे कूदते देख छलांग लगाई और एक अन्य युवक की मदद से डूबने से बचाया।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती बोली कि आइसक्रीम खाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से गोमती में गिर गई थी। सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस देर रात तक छानबीन में जुटी रही। 
विज्ञापन


एसओ गोमतीनगर धीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि इंदिरानगर के तकरोही निवासी कलाम ने ओवरब्रिज से गुजरने के दौरान गोमती किसी के कूदने की आवाज सुनकर किनारे की तरफ ट्राई साइकिल दौड़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को डूबते देख उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। वहां मौजूद अंकित नामक युवक भी मदद के लिए कूदा। दोनों ने मिलकर युवती को गोमती से निकाला। इस बीच पुलिस आ गई।

युवती से की जा रही है पूछताछ

handicapped saved nurse from drowning  in gomti river
पूजा - फोटो : amar ujala

युवती की पहचान प्रतापगढ़ निवासी तेज बहादुर की बेटी पूजा (18) के रूप में हुई। पुलिस ने पूजा को सिविल अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराने के साथ तहकीकात की।

पता चला कि वह डालीबाग स्थित एक निजी अस्पताल में नर्सिंग की ट्रेनिंग के साथ काम भी करती है। परिवारीजनों का फोन नंबर बताने से इन्कार पर पुलिस टीम ने निजी अस्पताल में छानबीन करके तेलीबाग इलाके में रहने वाले रिश्तेदार का पता लगाया। 

एसओ का कहना है कि पूजा का आइसक्रीम खाने के दौरान गोमती में गिरने का बयान गले नहीं उतर रहा है।  सच्चाई का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ जारी है और परिवारीजनों से तहकीकात की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed