{"_id":"5af01d264f1c1b350a8b890f","slug":"dr-ajay-choudhary-got-excellent-service-certificate-for-free-medical-counselling","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में सेना ने दिया डॉ.अजय चौधरी को सम्मान, देते हैं निःशुल्क परामर्श","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
लखनऊ में सेना ने दिया डॉ.अजय चौधरी को सम्मान, देते हैं निःशुल्क परामर्श
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 10 May 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
डॉ. अजय कुमार चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में गेस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार चौधरी को सेना की ओर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मध्य कमान सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बीएस नेगी की ओर से मेजर जनरल डीएस भाकुनी ने प्रदान किया।
विज्ञापन
उन्हें सैनिकों एवं उनके परिजनों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श के लिए प्रशंसा पत्र व उत्कृष्ट सेवा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। डॉ. अजय कुमार चौधरी छावनी स्थित मध्य कमान अस्पताल में अपने पिता के साथ पहुंचे थे, जहां अस्पताल के सेनानायक मेजर जनरल रजत दत्ता ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
डॉ. अजय चौधरी ने सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान मध्य कमान अस्पताल के विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।